फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिक्रिया: बोल्ड फैशन को लेकर ट्रोल हुईं थीं उर्फी जावेद, बोलीं- अगर पब्लिसिटी चाहिए होती तो बिना कपड़ों के ही...

Sat, 04 Sep 2021 08:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 04 Sep 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss fame urfi javed reacted on being trolled for bold looks says now i do not care
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस ओटीटी की पूर्व कंटेस्टेंट उर्फी जावेद अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका विवादों से भी पुराना नाता रहा है। पिछले दिनों उर्फी का एयरपोर्ट लुक वायरल हुआ था। उर्फी को उनके अतरंगी फैशन को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। दरअसल उर्फी ने बस्ट तक डेनिम जैकेट पहना था जिसमें उनका ब्रा साफ दिख रहा था। इसे लेकर लोगों ने उन्हें काफी बुरी तरह ट्रोल कर गिया। अब उर्फी के लुक को लेकर जो बातें हुईं उसे लेकर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।



उर्फी जावेद ने दी प्रतिक्रिया

उर्फी ने कहा कि अगर उन्होंने पब्लिसिटी ही चाहिए होती तो वो एयरपोर्ट पर बिना कपड़ों के जातीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि, 'मैं अपने कपड़ों से ज्यादा हूं। लोग सिर्फ मेरे बारे में बात क्यों नहीं कर सकते। मुझे ये समझ आ गया है कि मैं चाहे कुछ भी पोस्ट करुं या कहूं लोग कुछ ना कुछ कहेंगे ही। चाहे मैं बिकिनी पहन लूं या फिर सलवार सूट बस ऐसे ही कमेंट सुनने को मिलेंगे'।


 

Bigg boss fame urfi javed reacted on being trolled for bold looks says now i do not care
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी ने कहा कि, 'मैं लखनऊ के एक रुढ़िवादी परिवार में पली बढ़ी लेकिन हमारे कपड़ों को लेकर कभी कोई दिक्कत नहीं हुआ। आज मैं वो कपड़े पहनना चाहती हूं जो मुझे अच्छे लगे और मुझे फर्क नहीं पड़ता की लोग क्या कहते हैं। मैं बहुत सी जगहों से प्रभावित होती हूं और फिर मैं वैसे ही कपड़े पहनती हूं'।

Bigg boss fame urfi javed reacted on being trolled for bold looks says now i do not care
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i

उन्होंने कहा कि, 'पहले ऐसी बातें सुनकर मुझे लगता था कि मैं कोई गलती कर रही हूं क्या लेकिन अब समझ आ गया कि मैं कुछ भी करुं लोग गलती निकालेंगे ही। अब मेरी मोटी चमड़ी हो गई है मुझे उनसे फर्क नहीं पड़ता'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss fame urfi javed reacted on being trolled for bold looks says now i do not care
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि उर्फी की ड्रेस को देखकर लोगों ने कई सारी बातें लिखी थीं। एक यूजर ने लिखा, ‘ इस आउटफिट में तस्वीरें खिंचवा कर अश्लीलता की हदें पार कर दीं’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नए कपड़े ले लो, कपड़े छोटे हो गए हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘बाकी का कपड़ा चूहा कुतर गया क्या। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए ये तक कह दिया, ‘कुछ तो शर्म करो’।

विज्ञापन
Bigg boss fame urfi javed reacted on being trolled for bold looks says now i do not care
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i

ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा कर हर किसी को हैरान कर देती हैं। कुछ प्रशंसक उनके बोल्ड लुक को काफी पसंद करते हैं तो वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें बोल्ड लुक के लिए ट्रोल करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed