फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीरों ने बढ़ाया तापमान, मेटेलिक ड्रेस में ढाया कहर

Sat, 04 Sep 2021 07:22 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 04 Sep 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Malaika arora wearing matellic mermaid gown photos goes viral on social media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहती हैं। वो बॉलीवु़ड की फैशन क्वीन भी कही जाती हैं। 45 की उम्र पार करने के बाद भी मलाइका की बॉडी काफी फिट है और चेहरे पर उनके उम्र का असर दिखता नहीं है। वो अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फिटनेस के कई वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं।



मलाइका की ड्रेस ने लगाई आग

मलाइका बॉलीवुड की उन बिंदास हीरोइनों में हैं जिन्हें अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती है। सोशल मीडिया पर वो अक्सर अपनी शानदार तस्वीरें साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही मलाइका मैटेलिक ड्रेस पहने नजर आईं। डीप नेलकाइन ड्रेस में मलाइका अरोड़ा बेहद शानदार दिख रही थीं।


View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

Malaika arora wearing matellic mermaid gown photos goes viral on social media
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

नीले पीले और पिंक रंग के इस मैटेलिक ड्रेस में मलाइका डीवा लग रही थीं। उनके मेकअप की बात करें तो शाइनिंग आउटफिट के साथ उन्होंने काफी हल्का मेकअप किया जो उन पर खूब जंच रहा था। उन्होंने चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर का परफेक्ट बेस लगाया था। मलाइका के फैशन सेंस और मेकअप लुक से लोग दिल हार जा रहे था।

Malaika arora wearing matellic mermaid gown photos goes viral on social media
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : instagram

मलाइका ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मलाइका अर्जुन से ज्यादा पैसा कमाती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मलाइका की कुल कमाई 100 करोड़ है जो कि वह फिल्मों में एक आइटम नंबर और रियलिटी शोज में जज बनकर कर लेती हैं। वहीं मलाइका के मुकाबले अर्जुन कपूर की कुल कमाई 88 करोड़ रुपये है। इस बात पर अर्जुन कपूर ने नाराजगी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaika arora wearing matellic mermaid gown photos goes viral on social media
मलाइका अरोड़ा खान,अर्जुन कपूर - फोटो : twitter

मलाइका अरोड़ा लगभग 20 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उन्होंने अब तक कई फिल्में, ब्रांड्स इंडोर्समेंट्स और टीवी शोज किए हैं इसलिए उनकी तुलना अर्जुन कपूर से करना काफी हद तक सही भी नहीं है। वहीं एक रिपोर्ट की हेडलाइन देखकर अर्जुन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी भड़ास निकाली थी।

विज्ञापन
Malaika arora wearing matellic mermaid gown photos goes viral on social media
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

बीते दिनों एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था कि वो ये देखकर काफी खुश होते हैं कि मलाइका कितनी स्वाभिमानी और गरिमामयी हैं। जिस तरह से उन्होंने 20 साल की उम्र में काम शुरू किया और आज तक कर रही हैं। वह अपनी एक स्वतंत्र पहचान रखती हैं। मैंने कभी उन्हें शिकायत करते नहीं देखा ना कभी नकारात्मकता फैलाते देखा। वो हमेशा ही अपने काम को बोलने देती हैं और ऐसी जिंदगी जीती हैं, जिससे उन्हें खुशी मिले। मैं उनसे हर दिन कुछ ना कुछ सीखता हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed