टीवी के बाद अब सबसे विवादित शो बिग बॉस ने ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है। इस शो में इस बार एक से बढ़कर एक कलाकार शामिल हुए हैं। जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हुए बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं। घर में एंट्री करने के बाद अब तक आलिया सिद्दीकी का शो में किसी भी कंटेस्टेंट्स के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ है। हालांकि घर में तीसरे दिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने अपनी निजी जिंदगी को याद करते हुए कुछ बातें अपने साथियों के साथ साझा की, साथ ही अपने मिस्ट्री मैन का भी खुलासा किया।
BB OTT 2: बिग बॉस के घर में आलिया को याद आई नवाज संग अपनी लव स्टोरी, अब इस इटैलियन शख्स को कर रहीं डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया सिद्दीकी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों के बीच झगड़ा और विवाद काफी समय से चल रहा है। अब बिग बॉस ओटीटी में एंट्री लेने के बाद से आलिया काफी शांत नजर आ रही हैं। इन सबके बीच तीसरे दिन उन्होंने को-कंटेस्टेंट के साथ अपनी निजी जिंदगी की किताब के कुछ पन्ने खोले और नवाज संग अपने रिश्ते को लेकर पुराने पलों को फिर से याद किया।
इसे भी पढ़ें- Aamir Khan: करण देओल-दृशा की रिसेप्शन पार्टी में कैजुअल ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुए आमिर, यूजर्स बोले- गरीब खान
जब साइरस ब्रोचा ने उनसे इसके बारे में पूछा तो आलिया ने कहा, 'वो नवाजुद्दीन से पहली बार साल 2003 में मिली थीं। आलिया उनके भाई को जानती थी, जब उनके पास रहने के लिए घर नहीं था, तब नवाज के भाई ने उन्हें कहा कि जब तक घर नहीं मिल जाता, वह उनके साथ रह सकती हैं, लेकिन जब आलिया उनके घर गईं, तब पहली ही नजर में उनकी आंखों को देख नवाजुद्दीन को आलिया से प्यार हो गया। कुछ समय लिव इन में रहने के बाद दोनों ने शादी की।'
सिर्फ नवाज संग अपने रिश्ते के बारे में ही नहीं बल्कि आलिया ने कुछ दिन पहले उनके साथ नजर आए मिस्ट्री मैन का भी खुलासा किया है। आलिया ने बताया कि दूसरा शख्स इटैलियन है और वह बहुत खूबसूरत है, इसमें कोई शक नहीं है। बता दें कि आलिया का नया प्यार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं, वह एक आईटी प्रोफेशनल है।' आलिया की बातें सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स एकदम चौंक गए।
खबरों के अनुसार आलिया की जिंदगी में आया यह नया शख्स दुबई में रहता है। लेकिन जब यह बात फैलने लगी तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया था। आलिया ने कहा वह आपको शिष्ट महसूस कराता है, इसलिए मैं 19 साल बाद खुलकर इस रिश्ते में आई और मैं डरी नहीं थी।