बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर 13 जून को 31 साल के हो गए हैं। इस मौके पर कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने एक सरप्राइज रखी। जिसमें मनवीर के करीबी दोस्त ही शामिल हुए।
बिग बॉस के इस विजेता की गर्लफ्रेंड ने दी सरप्राइज पार्टी, सपना चौधरी के गाने पर जमकर लगाए ठुमके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनवीर गुर्जर डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के बड़े फैन हैं। पार्टी का एक वीडियो फैन पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो में मनवीर सपना चौधरी के हिट गाने 'तेरी आख्या का ये काजल' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। अपने देसी अंदाज के लिए हिट मनवीर के देसी डांस स्टेप भी जबरदस्त हैं।
A post shared by Shubham Vijayvergiya (@shubh88888) on
काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'फाइनली गुर्जर साहब के साथ एक फोटो, हैप्पी रहो हमेशा ऐसे ही।' जिसके जवाब में मनवीर ने लिखा- 'हा..हा..हा, मैंने कहा था ना एक फोटो नहीं एल्बम बनेगी पूरी।'
A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on
बता दें कि मनवीर गुर्जर ने अपनी पहली फिल्म 'आज की अयोध्या' की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें मनवीर के साथ श्रद्धा दास हीरोइन होंगी। श्रद्धा दास को इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्धीकी की फिल्म 'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में देखा गया था।
गौरतलब है कि 'बिग बॉस 10' जीतने के बाद मनवीर जब वापस लौटे तो मीडिया में उनकी शादी का एक वीडियो वायरल हुआ था। काफी दिनों तक मामले में चुप रहे मनवीर ने बाद में यह कबूल कर लिया था कि उनकी शादी हो चुकी है और पत्नी उन्हें छोड़कर जा भी चुकी है।