सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से उनके परिवार के साथ-साथ फैंस को भी बड़ा झटका लगा है। मामले की जांच मुंबई पुलिस के अलावा बिहार पुलिस भी कर रही है। इस बीच खबर आई है कि बिहार पुलिस सुशांत से साथ कम कर चुके सभी एक्टर्स से पूछताछ करेगी।
सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके सभी एक्टर्स से पूछताछ करेगी बिहार पुलिस, मिल सकती है अहम जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर एक्टर के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।
Bihar Police to record statements of the actors who worked with #SushanSinghRajput till his last movie: Bihar Police Sources
A team of Bihar Police is in Mumbai to probe the actor's death.
सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई में केस की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि मुंबई पुलिस मामले की जांच करने में पूरी तरह से सक्षम है और लोगों को पुलिस की जांच पर भरोसा रखना चाहिए।
बता दें बिहार पुलिस की टीम ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि अंकिता ने इसमें कहा कि सुशांत अवसाद में नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती का कहना है कि सुशांत अवसाद में थे।
पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत बीती 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 'पवित्र रिश्ता' से खूब लोकप्रियता मिली।