फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से नहीं हो पा रहा संपर्क, मोबाइल भी बंद, अभिनेत्री के मैनेजर से मिली बिहार पुलिस

Sat, 01 Aug 2020 10:26 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 01 Aug 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty mobile switched off bihar police searched to actress
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार पुलिस की टीम जांच के लिए मुंबई पहुंची है हालांकि उसे मुंबई पुलिस की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है। इस मामले में बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने एक अहम बैठक की। उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी से बात कर उनसे सहयोग मांगा है।

sushant singh rajput case rhea chakraborty mobile switched off bihar police searched to actress
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद मामले ने अलग रुख ले लिया है। बिहार पुलिस की एसआईटी रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए ढूंढ़ रही है। रिया से पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट भी तैयार है। अब रिया के सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

sushant singh rajput case rhea chakraborty mobile switched off bihar police searched to actress
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार पुलिस की एक टीम शुक्रवार को फिर से रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची लेकिन वो नहीं मिलीं। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, रिया की एक मैनेजर एसआईटी से संपर्क में हैं। ऐसे में कोशिश की जा रही है कि मैनेजर के जरिए रिया से बात हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty mobile switched off bihar police searched to actress
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों की मानें तो इस मामले में पुलिस जल्द ही रिया को गिरफ्तार कर सकती है, उसे बस बिहार की एक अदालत से गिरफ्तारी वारंट का इंतजार है। रविवार को पटना के राजीव नगर थाने में सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। पुलिस के सूत्रों का कहना है उनकी जांच अब तक सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में बाहरी बनाम भीतरी विवाद पर ही केंद्रित रही है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में आत्महत्या के कुछ चर्चित मामले पहले भी हुए हैं लेकिन कभी किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने या मजबूर करने के मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। रिया लगातार बिहार पुलिस से बचने की कोशिश कर रही हैं और वीडियो जारी कर वह यही जताना चाह रही हैं कि वह भूमिगत नहीं हैं।

विज्ञापन
sushant singh rajput case rhea chakraborty mobile switched off bihar police searched to actress
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के अधिकारियों का एक बड़ा तबका मुंबई स्थित मंत्रालय में बनती बिगड़ती सरकारों से प्रभावित नहीं होता है। लेकिन इस मामले में बिहार कैडर और महाराष्ट्र कैडर के आला पुलिस अफसरों के बीच तनातनी की खबरें अब सुनने को मिलने लगी हैं। हालांकि महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने खुद इस मामले की गहराई से पड़ताल करने को कहा था लेकिन इस मामले में जैसे जैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं, वैसे वैसे महाराष्ट्र सरकार बैकफुट पर जाती दिख रही है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed