निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' में ब्रह्मा की भूमिका में नजर आ चुके अभिनेता बिजय जे आनंद को अक्षय कुमार की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में जबर्दस्त किरदार निभाने का मौका मिला है। बिजय जे आनंद ने अभिनेत्री काजोल की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में उनके मंगेतर राहुल की भूमिका निभाई थी। राहुल की भूमिका में बिजय जे आनंद की खूब चर्चा हुई थी।
Bade Miyan Chote Miyan: ‘आदिपुरुष’ के ‘ब्रह्मा’ अब बने आतंकवादी, दुनिया को दहलाने की ये है पूरी तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनेता बिजय जे आनंद बहुत ही खास भूमिका निभा रहे हैं। वह कहते हैं, 'भगवान की कृपा से यह एक अच्छा दौर रहा है। और, मेरे पास एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। जिसमे अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां’ मेरे लिए बहुत ही खास फिल्म है। इस फिल्म में मैं एक आतंकवादी की भूमिका निभा रहा हूं। यह एक पूरी तरह से एक्शन फिल्म है।'
Silvina Luna: अर्जेंटीना की एक्ट्रेस लूना को प्लास्टिक सर्जरी कराना पड़ा भारी, 43 साल की उम्र में हुआ निधन
अभिनेता बिजय जे आनंद कहते हैं, 'अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बहुत ही शानदार कलाकार हैं, और उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में आतंकवादी की मेरी भूमिका में मेरे बहुत सारे शेड्स हैं। हाल ही मैंने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की। इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं, मुझे इस फिल्म के रिलीज का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है।'
Bhojpuri: इन अभिनेत्रियों से निर्देशकों ने काम के बदले की अश्लील डिमांड, मना करने पर फिल्मों से दिया निकाल
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के अलावा बिजय जे आनंद फिल्म 'क्रैक’ में विद्युत जामवाल और अर्जुन रामपाल के साथ काम कर रहे हैं। वह कहते हैं, 'फिल्म 'क्रैक' में भी मैं मेन विलेन की भूमिका निभा रहा हूं। इस फिल्म में मेरा किरदार बहुत ही अद्भुत है। इसके अलावा हाल ही में मैंने मिलन लुथरिया वेब सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' की जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।'
Subhash Ghai: शाहरुख खान के साथ 'शिखर' बनाना चाहते थे सुभाष घई, इस वजह से फिल्म हो गई डिब्बा बंद
अभिनेता बिजय जे आनंद ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'यश' से साल 1996 में की। फिल्म 'प्यार तो होना ही था' में उन्होंने काजोल के मंगेतर राहुल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में बिजय जे आनंद के किरदार को नोटिस किया गया। बिजय जे आनंद काफी समय से एक्टिंग से दूर रहे और योग प्रशिक्षक बन गए। काफी लंबे समय के बाद उनकी वापसी छोटे पर पर धारावाहिक 'सिया के राम' में हुई थी। इस शो में उन्होंने जनक की भूमिका निभाई थी। वह धारावाहिक 'दिल ही तो है' में करण कुंद्रा के पिता और सीरीज 'करनजीत कौर' में सनी लियोन के पिता जसपाल सिंह वोहरा का किरदार निभा चुके हैं।