सब्सक्राइब करें

B-Town: बॉलीवुड में ऐसे शुरू हुआ हीरोइनों के बिकिनी पहनने का ट्रेंड, इस शख्स का रहा बड़ा हाथ!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 02 Jan 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bikini Shoot Trend in Bollywood Films starts Nargis Sharmila Tagore Disha Patani Bipasha Kareena Kapoor disprj
बिपाशा बसु-शर्मिला टैगोर-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वक्त के साथ बदलाव होता रहता है। बॉलीवुड भी इस बदलाव का गवाह है। वक्त के साथ इंडस्ट्री में फिल्मों के कंटेंट से लेकर हीरो-हीरोइनों के परिधान तक हर चीज में जादुई बदलाव आया है। आज के दौर में हीरोइनें काफी सहजता के साथ बिकिनी में सीन फिल्माती नजर आती हैं। इतना ही नहीं, अक्सर कोई न कोई एक्ट्रेस बिकिनी में काफी बोल्ड फोटोशूट कराती नजर आती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी एक्ट्रेस बिकिनी पहनकर खूब धड़ल्ले से तस्वीरें शेयर करती हैं। बॉलीवुड में इसकी शुरुआत कैसे हुई? आइए जानते हैं।

Bikini Shoot Trend in Bollywood Films starts Nargis Sharmila Tagore Disha Patani Bipasha Kareena Kapoor disprj
वैजयंती माला - फोटो : सोशल मीडिया

वैजयंती माला ने दिए बोल्ड सीन
अगर कहा जाए कि बॉलीवुड में हीरोइनों के बिकिनी पहनने का ट्रेंड राज कपूर ने शुरू किया तो शायद गलत नहीं होगा। दरअसल, राज कपूर के बारे में कहा जाता है कि वह हमेशा फिल्मों में खुलेपन को बढ़ावा देते थे। इंडस्ट्री के टैबू तोड़ने में वह हमेशा आगे रहते थे। इसमें कोई दोराय नहीं कि हिंदी फिल्मों में बोल्डनेस का तड़का लगाने की शुरुआत 50 के दशक से ही हो गई थी और इसमें राज कपूर का बड़ा हाथ था। उन्होंने नरगिस और वैजयंती माला जैसी एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों में बोल्ड डांस करवाए। दरअसल उस दौर में अधिकांश परिवारों में बेटियों के फिल्मों में काम करने पर प्रतिबंध था। मगर, उसी दौर में वैजयंती माला ने फिल्म 'संगम' के गाने 'बोल राधा बोल' में टाइट स्विमशूट पहनकर डांस किया था। उस समय इस सीन को लेकर काफी बवाल हुआ था। लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, क्योंकि तब ऐसा परिधान सामान्य बात नहीं थी। 

Bikini Shoot Trend in Bollywood Films starts Nargis Sharmila Tagore Disha Patani Bipasha Kareena Kapoor disprj
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर का बिकिनी शूट
वक्त के साथ थोड़े और बदलाव आए और बात स्विमिंग सूट से आगे बढ़ी और बिकिनी तक पहुंच गई। वर्ष 1966 में शर्मिला टैगोर ने बिकिनी शूट करवाया। हालांकि एक्ट्रेस का यह फोटोशूट एक मैगजीन के लिए था। शर्मिला के इस लुक ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। तमाम लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद उन्होंने 'आसमान से आया परिंदा' गाने में भी स्विम शूट पहना था। इस लिहाज से शर्मिला टैगोर को बॉलीवुड में बिकिनी पहनने वाली पहली एक्ट्रेस माना जाता है।
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर का फैंस को नए साल पर तोहफा, 'नानी 30' का फर्स्ट लुक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bikini Shoot Trend in Bollywood Films starts Nargis Sharmila Tagore Disha Patani Bipasha Kareena Kapoor disprj
ऋषि कपूर-डिंपल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

डिंपल कपाड़िया ने मचाया तहलका
इसके बाद फिल्म 'बॉबी' आई, जो कई वजहों से खास रही। इसमें युवा कलाकारों के बीच प्रेम के नए अंदाज ने दस्तक दी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने छोटी-सी उम्र में बिकिनी पहनकर तहलका मचा दिया। ये ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया और ये मूवी सुपरहिट रही। उस समय ऐसे सीन्स पर काफी विरोध होता था। इसके बाद बाद जीनत अमान और परवीन बॉबी जैसी एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में बिकिनी पहनी। हालांकि, उस समय में बिकिनी पहनना सामान्य बात नहीं थी, लेकिन इन दोनों एक्ट्रेस ने कई सारी फिल्मों में बिकिनी शूट्स किए और सुर्खियां बंटोरीं।
The Kapil Sharma Show: शो में टेलीप्रॉम्प्टर देखकर जोक्स सुनाते हैं कपिल शर्मा, यूजर ने खोली पोल तो भड़के फैंस

विज्ञापन
Bikini Shoot Trend in Bollywood Films starts Nargis Sharmila Tagore Disha Patani Bipasha Kareena Kapoor disprj
बिपाशा बसु-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बिपाशा-करीना ने दिलाई स्वीकृति?
बिपाशा बसु अपने दौर की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं। वहीं करीना कपूर ने भी बॉलीवुड में कई नए बदलाव शुरू किए। इन दोनों ने एक बार फिर से बिकिनी ट्रेंड के चलन को बढ़ाया। करीना ने फिल्म 'टशन' में बिकिनी पहनी। हालांकि, विरोध तो हुआ, लेकिन तब तक हीरोइनों का बिकिनी पहनना इतना बड़ा मुद्दा नहीं रहा था। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने 'लेडी वर्सेज रिकी बहल' और दिशा पाटनी ने 'मलंग' जैसी फिल्म में बिकिनी पहनी। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सारी एक्ट्रेस का नाम इसमें शामिल है। इन दिनों दीपिका पादुकोण फिल्म पठान के 'बेशरम रंग' गाने में बिकिनी पहनने को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, उनका विरोध बिकिनी पहनने के लिए नहीं, बल्कि बिकिनी के रंग को लेकर हो रहा है। बता दें कि दीपिका ने गाने में केसरिया रंग की बिकिनी पहनी है, जिसका कई हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं।
Singham Again: सिंघम अगेन की कहानी सुन खुश हुए अजय देवगन, बोले- भगवान ने चाहा तो यह 11वीं ब्लॉकबस्टर होगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed