सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: क्या मां ने डाला तुनिशा पर चंडीगढ़ जाने का दबाव, शीजान के घरवालों ने गिनाए बेगुनाही के सबूत

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 02 Jan 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Case mother force Actress to go Chandigarh Sheezan family clarify in press conference
तुनिशा शर्मा केस प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभिनेता शीजान के घरवालों ने सोमवार को यहां मुंबई में मीडिया के सामने उन सारे आरोपों की सफाई दी जो अलग अलग रपटों या चैनलों के जरिये उन पर लगते रहे हैं। दो दिन बाद तुनिशा का जन्मदिन आने वाला है और पता ये भी चला है कि तुनिशा ये जन्मदिन शीजान के घर वालों के साथ मनाना चाहती थी। शीजान के घरवालों ने ये भी खुलासा किया कि संजीव कौशल नामक शख्स का मामला संदिग्ध है और ये भी कि तुनिशा अपनी मां के लिए एडवांस के बावजूद चंडीगढ़ जाकर म्यूजिक वीडियो शूट नहीं करना चाहती थी।

Tunisha Sharma Case mother force Actress to go Chandigarh Sheezan family clarify in press conference
तुनिशा शर्मा केस प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सोमवार को शीजान की बहन फलक नाज, शफक नाज और मां ने अपने वकील शैलेंद्र मिश्रा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि तुनिशा के उसके अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। तुनिशा शर्मा के सारे पैसे उनकी मां अपने पास रखती थी और तुनिशा शर्मा एक एक पैसे के लिए मोहताज थी। शीजान के  वकील ने बताया कि शीजान मोहम्मद बेगुनाह है, उसे बेवजह फंसाया गया है। इस मौके पर मौजूद शीजान की मां ने कहा कि थप्पड़ मारने वाली बात गलत है, हमारा बस चलता तो हम उसे अपने साथ रखते, वह मानसिक बीमारी से जूझ रही थी और इस बात को जांच में शामिल नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:15 साल में यूं सिमट गई भोजपुरी इंडस्ट्री, निर्माताओं का दर्द पढ़कर कलेजा मुंह को आ जाएगा

Tunisha Sharma Case mother force Actress to go Chandigarh Sheezan family clarify in press conference
तुनिशा शर्मा केस प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शीजान के वकील ने कहा कि तुनिशा और शीजान के बीच 15 दिन पहले ही ब्रेक हो गया था, अगर तुनिशा  ब्रेकअप की वजह से सुसाइड करती तो वह पहले भी कर सकती थी।' शीजान की कथित मिस्ट्री गर्ल के बारे में पूछे जाने पर शीजान की बहन फलक नाज ने बताया कि शीजान तो कई साल से सिंगल रह रहा है। तुनिशा पहले भी कई लोगों के साथ रिलेशन में थी। शीजान और तुनिशा तो बस पिछले छह महीने से एक दूसरे को जानते थे और अपने करियर को लेकर बातें करते थे। तुनिशा के साथ मेरा बहन का रिश्ता था। इसी बीच शीजान के वकील ने कहा कि जिस मिस्ट्री  गर्ल की बात हो रही है वह पुलिस में अपना बयान दर्ज करा चुकी है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी की इन फिल्मों में भरे हैं बोल्ड सीन, परिवार के साथ मूवी ही नहीं गाने भी देखने की न करें भूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Case mother force Actress to go Chandigarh Sheezan family clarify in press conference
तुनिशा शर्मा केस प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि इस पूरे मामले में जिस संजीव कौशल नामक शख्स का जिक्र बार बार आ रहा है, उनका तुनिशा से रिश्ता संदिग्ध है। संजीव कौशल कहीं पर खुद को तुनिशा के चाचा बताते हैं और कहीं पर सौतेले पिता, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है, जल्दी ही यह सच्चाई भी लोगों के सामने आ जाएगी। शीजान को थाने सेंट्रल जेल में रखा गया है। हमने जमानत याचिका दाखिर कर दी है। जब पिछली बार मैं शीजान से मिला तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे पर होने जा रही राम और लक्ष्मण की जंग, हितेन तेजवानी ने कहानी के सार से उठाया पर्दा

विज्ञापन
Tunisha Sharma Case mother force Actress to go Chandigarh Sheezan family clarify in press conference
तुनिशा शर्मा केस प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की भी चर्चा हुई कि शीजान अपनी दोस्त तुनिशा का धर्म परिवर्तन करवाना चाह रहा था। इस पर शीजान की बहन फलक नाज ने कहा, 'कोई भाषा सीखने का मतलब धर्म परिवर्तन नहीं है। तुनिशा का हिजाब वाला फोटो शूटिंग का है। वह उन्होंने फिल्म के एक सीन के दौरान पहना था। उसके बाद सेट पर ही गणपति पूजा चल रही थी। उन्होंने कहा पवन शर्मा जो धर्म परिवर्तन का आरोप लगा रहे हैं, वह गलत है। वह हिजाब चैनल की सोच की उपज है, हमारी तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया है।'

यह भी पढ़ें: भयानक हादसे का शिकार हुए ‘एवेंजर्स’ फेम हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर, अस्पताल में भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed