फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honey Singh: गर्लफ्रेंड टीना थडानी को खुलेआम किस करने पर हनी सिंह ट्रोल, यूजर्स बोले- रात की उतरी नहीं..

Mon, 02 Jan 2023 11:12 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 02 Jan 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Honey Singh shares romantic video with girlfriend tina thadani on new year got trolled for kiss her on camera
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर और रैपर हनी सिंह का हाल ही में तलाक हुआ है और उनकी जिंदगी में नए प्यार की एंट्री भी हो गई। वह अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ अक्सर नजर आते हैं। अब हनी सिंह टीना थडानी के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। हनी सिंह ने अपने फैंस को नए साल की बधाई देने के लिए टीना के साथ रोमांटिक वीडियो साझा किया। हनी ने जनवरी के महीने को प्रेमियों का मौसम कहा और टीना के लिए रोमांटिक गाना भी गाया।

Honey Singh shares romantic video with girlfriend tina thadani on new year got trolled for kiss her on camera
हनी सिंह - फोटो : Social media

टीना ने किया किस
वीडियो में हनी सिंह को टीना के लिए रोमांटिक गाना 'मेरी जान...मीठा पान' गाते हुए देखा गया। इंस्टाग्राम पर टीना के साथ वीडियो साझा करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'सभी प्रेमियों को नया साल मुबारक हो। यह प्रेमियों का मौसम है, न कि नफरत का मौसम। वीडियो में हनी अपने नाम के लॉकेट के साथ ब्लैक टीशर्ट पहने हुए नजर आ रहे थे। जब हनी गाना गा रहे थे, तब टीना पीछे से आती हैं और हनी की नाक पर एक किस करती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)



Monday Flashback: जब चूड़ीदार ड्रेस पहनकर राज कपूर से मिलने पहुंची थीं मंदाकिनी, एक्टर ने कही थी यह बात

Honey Singh shares romantic video with girlfriend tina thadani on new year got trolled for kiss her on camera
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हनी सिंह हुए ट्रोल
हनी सिंह के इस वीडियो पर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। कमेंट बॉक्स में कई फैंस यह कहते हुए नजर आए कि 'भाई यह वीडियो डिलीट कर दो।' एक यूजर ने लिखा, 'भाई अभी नशे में हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रात की उतरी नहीं क्या अभी तक।' एक ने लिखा, 'लगता है भाई ने ज्यादा ही चढ़ा ली है।' एक ने लिखा, 'चार बोतल वोडका, काम भाई का रोज का।' एक ने लिखा, 'आज भाई छपरी बन गए हैं।' कई यूजर्स ने कहा कि अभी भाई नशे में हैं, जब नशा उतर जाएगा तो वीडियो डिलीट कर देंगे।

Sara-Kartik: क्या लंदन में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं सारा और कार्तिक? तस्वीरें देख फैंस पूछ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Honey Singh shares romantic video with girlfriend tina thadani on new year got trolled for kiss her on camera
हनी सिंह - फोटो : insta

हनी सिंह और टीना
हनी सिंह ने अपने तलाक के तीन महीने के बाद ही टीना के साथ अपने रिश्ते की घोषणा कर दी थी। टीना, हनी सिंह के नए गाने 'पेरिस का ट्रिप' में नजर आई थीं। पिछले साल दिसंबर में दिल्ली के एक कार्यक्रम में हनी ने टीना को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए अपने नए रिश्ते की घोषणा की थी। कुछ दिनों बाद हनी ने टीना के जन्मदिन पर उनके लिए एक रोमांटिक पोस्ट साझा किया था। टीना के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए हनी ने लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो जाना टीना थडानी।'

Pathaan: पाकिस्तानी गाने को चोरी कर बना ‘पठान’ का ‘बेशरम रंग’? सिंगर सज्जाद अली ने वीडियो शेयर कर लगाया आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed