{"_id":"5f1a72e08ebc3e639c3c279a","slug":"bipasha-basu-and-cristiano-ronaldo-link-up-cristiano-ronaldo-and-bipasha-basu-kissing-pic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 13 साल पुरानी KISS वाली तस्वीर वायरल, फैंस पूछ रहे ऐसे- ऐसे सवाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की 13 साल पुरानी KISS वाली तस्वीर वायरल, फैंस पूछ रहे ऐसे- ऐसे सवाल
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, किसी को नहीं पता। अब 13 साल पहले की बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिंक- अप का अंदाजा लगा रहे हैं।
2 of 5
बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
साल 2007 में बिपाशा का नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जुड़ा था। दोनों ने एक साथ एक समारोह के लिए लिस्बन के लूज स्टेडियम का दौरा किया था। इस इवेंट में मशहूर पुर्तगाली फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी मौजूद थे।
3 of 5
बिपाशा बसु और क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : ट्विटर
फंक्शन में बिपाशा और रोनाल्डो को एक-दूसरे के साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों साथ में पार्टी करते भी नजर आए थे। उस दौरान एक ब्रिटिश मैगजीन ने दोनों की कुछ खास तस्वीरें शेयर की थी जिनमें बिपाशा और रोनाल्डो एक नाइट क्लब में एक दूसरे को किस करते नजर आए थे। जिसके बाद दोनों के रिलेशन में होने की बात कही जाने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : social media
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अभिनेत्री बिपाशा बसु की यही थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं और लोग हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे आज पता चला कि बिपाशा और रोनाल्डो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। ये कितना अच्छा था।'
विज्ञापन
5 of 5
अजनबी
- फोटो : ट्विटर
बता दें बिपाशा बसु ने फिल्म 'अजनबी' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में बिपाशा के अलावा बॉबी देओल, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी थे। बिपाशा की पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म राज (2002) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बिपाशा का नाम जॉन अब्राहम के साथ भी जुड़ा। बाद में बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।