बॉलीवुड सितारों के साथ कश्मीरी मूल के टोनी अशाय का नाम इन दिनों विवादों में बना हुआ है। टोनी की तस्वीरें शाहरुख खान और गौरी खान के साथ सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने बॉलीवुड कलाकारों के साथ उनके संबंधों पर सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि आखिर कौन है टोनी अशाय, जिसके बॉलीवुड सितारों के साथ संबंध पर विवाद हो रहा है।
कौन है कश्मीरी मूल का टोनी अशाय? जिसके बॉलीवुड सितारों के साथ दिखने पर मचा हंगामा
बैजयंत पांडा ने बिना नाम लिए बॉलीवुड सितारों के पाकिस्तान के कई ऐसे लोगों से संबंध का दावा किया था जो आईएसआई को फंडिंग करते हैं। इसके बाद श्रीनगर के रहने वाले एक्टिविस्ट अल इस्कंदर ने टोनी को लेकर कई ट्वीट्स किए। उनका कहना था कि टोनी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का सदस्य रह चुका है। साथ ही अशाय के कई ट्वीट्स को उकसाने वाला बताया।
Bollywood had connections with mafia operating with Pakistan, their funding also used to come from there. It looks like these connections still exist. Friends of many celebs have pictures with Pak Generals & ISI. They should renounce such links: BJP National VP Baijayant Panda pic.twitter.com/zEKfpaMrkZ
इस्कंदर के मुताबिक, टोनी और शाहरुख खान के बीच कारोबारी संबंध हैं। शाहरुख खान ने लॉस एंजेलिस के अपार्टमेंट और दुबई की इमारतों के डिजाइन के लिए टोनी की मदद ली। टोनी और गौरी कई प्रोजेक्ट्स एक साथ किए। टोनी बॉलीवुड कलाकारों को अपनी साजिश के लिए इस्तेमाल कर रहा है। टोनी की प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट के साथ इस्कंदर ने लिखा- 'देखो बोल कौन रहा है टोनी अशाय जो खुद कैलिफोर्निया के आरामदायक कमरे में बैठा है। वो कश्मीर के यंग लोगों को बंदूक और पत्थर उठाने के लिए उकसा रहा है। जबकि उसका खुद का बेटा लॉस एंजेलिस से मास्टर्स की डिग्री लेकर पास हुआ है।'
Thread:- 👇
Look who is talking the man @tonyashai (Aka Aziz Ashai) who himself is sitting in the cozy rooms of California and provoking Kashmiri Youth to Pick-up Stones and Guns while his own Son Bilal Ashai recently graduated from Los Angeles @USC with Masters Degree.
1/n 👇 pic.twitter.com/WB8wcQ5IeL
टोनी का जन्म श्रीनगर में हुआ था। वो असल में कैलिफोर्निया स्थित आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने चंडीगढ़ से आर्किटेक्चर की पढ़ाई की है। इसके बाद वो अमेरिका में बस गए। टोनी को पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं का करीबी माना जाता है। टोनी के ट्विटर पर पाकिस्तानी नेताओं के कई वीडियोज हैं जिसमें उन्होंने उनकी तारीफ की है।
मीडिया में चल रही खबरों के बाद टोनी ने एक ट्वीट कर अपनी सफाई दी है। टोनी ने लिखा- 'भारतीय मीडिया मुझ पर आईएसआई एजेंट होने की साजिश की कहानी चला रहा है। वो आधारहीन हैं। मैं उनके खिलाफ यूएस कोर्ट में शिकायत करूंगा और वहां अपनी बात साबित करनी होगी।'
This conspiracy theory that Indian media is peddling about me being an ISI agent is baseless. These journalists either put out a proof or apologize unconditionally. Short of that you will be sued individually in US Courts and will have to prove it there.