अभिनेत्री बिपाशा बसु को बड़े पर्दे पर देखे हुए काफी समय हो गया है। बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन दिनों वह मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा ने 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। पिछले वर्ष 2022 नवंबर में कपल ने बेटी देवी का स्वागत किया था। बिपाशा और करण की बेटी एक साल की हो गई है। ऐसे में तीनों ने मालदीव में देवी का पहला जन्मदिन और दिवाली मनाई है। जिसकी वीडियो अभिनेत्री ने साझा की हैं।
Bipasha Basu: बिपाशा-करण ने मालदीव में मनाया बेटी देवी का पहला जन्मदिन, दिवाली पूजा की दिखाई झलक
बिपाशा बसु ने एक और वीडियो पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने विदेश में अपने दिवाली उत्सव की एक झलक दिखाई है। वहीं उनकी बेटी देवी ने कुछ फूलों को हाथों में पकड़ा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिपाशा बसु इन दिनों अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ मालदीव में हैं। उन्होंने इस दौरान की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। उनकी बेटी के एक साल के होते ही उन्होंने मालदीव से ये तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कई वीडियो भी शेयर किए हैं। एक वीडियो में बिपाशा कार्यक्रम वाली जगह पर एंट्री कर रही हैं। देवी के जन्मदिन पर इस जगह को गुलाबी गुब्बारों और फूलों की पंखुड़ियों से बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया गया है।
Mulraj Rajda: सिनेमा में मूलराज राजदा का रहा विशेष योगदान, रामायण में महाराज जनक के किरदार से मिली थी पहचान
अभिनेत्री ने एक और वीडियो पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने विदेश में अपने दिवाली उत्सव की एक झलक दिखाई है। वहीं उनकी बेटी देवी ने कुछ फूलों को हाथों में पकड़ा हुआ है। देवी ने मेज पर रखी मूर्तियों पर इन फूलों को चढ़ा दिया। वीडियो साझा करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा, 'मालदीव में देवी की दिवाली पूजा।'
View this post on Instagram
फैंस को बिपाशा की ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं। सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु और पति करण सिंह ग्रोवर के फैंस उनकी बेटी देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस को इन तीनों की ये तस्वीरें बेहद पसंद आई हैं। फैंस इनपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
View this post on Instagram
बिपाशा की तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हमारी तरफ से जन्मदिन के लिए केवल शुभकामनाएं राजकुमारी देवी! यह बहुत उत्तम है! हमेशा खुश रहो।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'वाह, एक बार फिर से अद्भुत जन्मदिन मुबारक हो देवी बेबी। हमेशा आशीर्वादित रहो, प्यार करो।”
Sunday Box Office: ओपनिंग डे पर 'टाइगर 3' ने 'भारत' और 'गदर 2' को दी पटखनी, बेदम हुई '12वीं फेल'!