फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu Baby: क्या मां बन चुकी हैं बिपाशा बसु, बच्ची के साथ वायरल तस्वीर की क्या है हकीकत?

Fri, 21 Oct 2022 01:31 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 21 Oct 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu and Karan Singh Grover photo with child viral on social media
करण बिपाशा वायरल की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी टाउन के बेहद खूबसूरत जोड़ों में से एक हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है, लेकिन इस बार मसला ही कुछ और है। सोशल मीडिया पर करण और बिपाशा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक बच्ची के साथ नजर आए। ऐसे में अफवाह उड़ने लगी कि बिपाशा ने बेटी को जन्म दे दिया है और उन्हें जमकर बधाइयां मिलने लगीं। क्या है इस वायरल तस्वीर की हकीकत, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...

 
Bipasha Basu and Karan Singh Grover photo with child viral on social media
करण बिपाशा की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

आपको बता दें कि वायरल फोटो में करण और बिपाशा एक बेबी के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों बच्ची को प्यार से निहार रहे हैं, जिससे लग रहा है कि वे पैरेंट्स बन गए हैं। इस पर उनके फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं है और वे जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

Bipasha Basu and Karan Singh Grover photo with child viral on social media
करण बिपाशा की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

अब हम जानते हैं कि इस फोटो की हकीकत क्या है। दरअसल, यह बच्ची बिपाशा की नहीं है। एक्ट्रेस ने अभी बच्चे को जन्म नहीं दिया है। दरअसल, करण की गोद में टीवी अभिनेता विवान भतेना की बेटी है। विवान शादी के 14 साल बाद पैरेंट्स बने हैं, जिसके चलते बिपाशा और करण उनसे मिलने गए थे। करण और विवान करीबी दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu and Karan Singh Grover photo with child viral on social media
करण बिपाशा की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि विवान भतेना की बेटी की भी यह नई तस्वीर नहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर 2019 की है, जिसे करण सिंह ग्रोवर ने 2019 में पोस्ट किया था। फोटो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन दिया था, 'आज इस खूबसूरत नन्ही परी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। निवाया नाम है।"

विज्ञापन
Bipasha Basu and Karan Singh Grover photo with child viral on social media
करण बिपाशा की वायरल तस्वीर - फोटो : Social Media

बता दें कि करण-बिपाशा जल्दी ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में बिपाशा का बेबी शॉवर भी हुआ था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। बिपाशा और करण ने 2016 में शादी की थी। अब देखना होगा कि नन्हा-सा और प्यारा सा बेबी कब इनकी जिंदगी में दस्तक देता है। वहीं, इनके फैंस को भी उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed