फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B-Town Diwali Party: मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने होस्ट की दिवाली पार्टी, एक छत के नीचे लगा सितारों का मेला

Fri, 21 Oct 2022 12:48 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 21 Oct 2022 12:48 AM IST
सार

देशभर में इन दिनों दिवाली का माहौल बना हुआ है। आम से लेकर खास हर कोई दिवाली की तैयारी में लगा हुआ है। एक तरफ जहां आम लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं फिल्मी गलियारों में इस त्योहार का जश्न शुरू भी हो चुका है।

विज्ञापन
Celebrity Designer Manish Malhotra hosted Diwali party Kiara advani Varun Dhawan karan johar inside photos
B-Town Diwali Party - फोटो : Social media

देशभर में इन दिनों दिवाली का माहौल बना हुआ है। आम से लेकर खास हर कोई दिवाली की तैयारी में लगा हुआ है। एक तरफ जहां आम लोग इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं तो वहीं फिल्मी गलियारों में इस त्योहार का जश्न शुरू भी हो चुका है। फिल्मी हस्तियों ने इस त्योहार को सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आयुष्मान खुराना, कृति सेनन और रमेश तौरानी के बाद अब मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी बांद्रा स्थित अपने घर पर शानदार दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। ते चलिए देखते हैं मनीष मल्होत्रा की इस पार्टी की झलक-

Celebrity Designer Manish Malhotra hosted Diwali party Kiara advani Varun Dhawan karan johar inside photos
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Social media

पार्टी का आयोजन करने वाले होस्ट मनीष मल्होत्रा इस दौरान नीले रंग के कुर्ते के साथ काले रंग की पैंट और जैकेट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। पार्टी के दौरान उन्होंने मीडिया वालों को जमकर पोज भी दिए।

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कराई टीना और शालीन की सुलह, अभिनेत्री को लेकर एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Celebrity Designer Manish Malhotra hosted Diwali party Kiara advani Varun Dhawan karan johar inside photos
करण जौहर - फोटो : Social media

मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर भी मनीष की इस पार्टी का हिस्सा बने। इस दौरान करण जौहर पीले रंग के कुर्ता पायजामा पहने नजर आए। इसके साथ ही पीले रंग का दुपट्टा उनके आउटफिट को कंप्लीट कर रहा था। इस दौरान करण जौहर ने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिनंदन किया।

Drishyam 2: दृश्यम 2 से पहले तीन बार साथ नजर आ चुके हैं अजय देवगन-अक्षय खन्ना, जानें इन फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Designer Manish Malhotra hosted Diwali party Kiara advani Varun Dhawan karan johar inside photos
नीलम - फोटो : Social media

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री नीलम भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। इस दौरान अभिनेत्री सीक्वेंस वर्क का मरून रंग वाला लॉन्ग सूट पहनकर पहुंचीं। पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं नीलम सिंपल लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Bigg Boss 16: घरवालों ने बिग बॉस के सामने खोली एक-दूसरे की पोल, कन्फेशन रूम में जमकर की चुगली

विज्ञापन
Celebrity Designer Manish Malhotra hosted Diwali party Kiara advani Varun Dhawan karan johar inside photos
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Social media

इन दिनों अपनी फिल्म थैंक गॉड को लेकर चर्चा में बने हुए अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस पार्टी में नजर आए। अभिनेता ने इस दौरान गोल्डन वर्क वाली जैकेट के साथ नीले रंग का कुर्ता पजामा पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Mukhbir: फिर पलटे जाएंगे भारत के इतिहास के पन्ने, स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘मुखबिर’ का धांसू टीजर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed