बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई विवाद सुनने को मिलता रहता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मनोरंजन जगत हमेशा ही विवादों से घिरा रहता है। चकाचौंध भरी इस दुनिया में कब कोई दो दोस्त एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं पता ही नहीं लगता है। किसी के प्यार के किस्से सुनाई देते हैं, तो किसी के बीच तकरार देखने को मिलती है। कभी किसी फिल्म को लेकर तो कभी आपस में हुए छोटे-छोटे मजाक भी इंडस्ट्री में इतने तूल पकड़ लेते हैं किसी स्टार्स के बीच में तलवारें खिंच जाती हैं। लेकिन कुछ सितारों के बीच तकरार के बाद दोस्ती देखने को मिलती है कि वह खूब सुर्खियां बटोर लेते हैं। ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको बॉलीवुड ऐसी सुपरस्टार जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुश्मन से दोस्त बने..
Bollywood Friends: बॉलीवुड की वो सुपरस्टार जोड़ियां जो दुश्मन से बने दोस्त, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान-शाहरुख खान
सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ही इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स माने जाते हैं। दोनों ने ही अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में यह मुकाम पाया है। सलमान और शाहरुख खान ने अपने करियर में एक साथ कई फिल्में की हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब दोनों के बीच में खूब लड़ाई हुई थी। लड़ाई का कारण शाहरुख का सलमान खान की निजी जिंदगी में दखल देना बना। दरअसल, इनकी लड़ाई की शुरुआत एक फिल्म के सेट पर हुई थी, जिसमें ऐश्वर्या राय और शाहरुख मुख्य भूमिका में थे। कथित तौर पर सलमान ने ऐश्वर्या के साथ सेट पर आकर बहुत हंगामा किया था, जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। कुछ साल बाद कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में दोनों में फिर झगड़ा हो गया, जो उस वक्त सलमान को डेट कर रही थीं। हालांकि, इतने वर्षों की दोनों की लड़ाई साल 2013 में इफ्तार पार्टी में खत्म हो गई थी। दोनों आज के टाइम में एक-दूसरे के जिगरी दोस्तों में गिने जाते हैं।
Sherlyn Chopra: शिकायत दर्ज कराने के बाद साजिद पर फिर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
शाहरुख खान-आमिर खान
शाहरुख खान और आमिर खान के बीच भी लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रही थी। दोनों अक्सर सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के बारे में भला-बुरे कह देते थे। इतना ही नहीं एक-दूसरे के बारे में बेहूदा मजाक भी किया करते थे। आमिर ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था, 'शाहरुख मेरे पैर चाट रहे हैं और मैं उन्हें बार-बार बिस्किट खिला रहा हूं। मैं और क्या मांगने के लिए सक्षम हूं?' बाद में उन्होंने कहा कि वह अपने घर में ‘शाहरुख’ नाम के एक कुत्ते का जिक्र कर रहे थे। लेकिन हाल ही में शाहरुख को आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में कैमियो करते देखा गया था, जो सभी के लिए चौंकाने वाली बात थी। मगर इससे साफ हो गया है कि दोनों अब दुश्मन से दोस्त बन चुके हैं।
स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘मुखबिर’ का दमदार टीजर जारी, देश के सामने आएगी गुप्त एजेंट की प्रेरक कहानी
दीपिका पादुकोण-कटरीना कैफ
बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेसेस के बीच जब आपस में झगड़ा होता है तो जाहिर सी बात है कि हर कोई इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। दीपिका और कटरीना कैफ के बीच झगड़े की वजह रणबीर कपूर बने थे। दरअसल, दोनों ही अभिनेत्रियों ने रणबीर कपूर को डेट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर ने कैटरीना की वजह से ही दीपिका को धोखा दिया। कटरीना और रणबीर एक फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब आ गए थे। तभी से दीपिका और कटरीना के बीच कोल्ड वॉर चल रही थी। हालांकि जब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी की तो कटरीना उनके रिसेप्शन में शामिल हुईं थीं। दोनों अभिनेत्रियों ने सार्वजनिक रूप से अपनी दुश्मनी को हमेशा के लिए पीछे छोड़ने की बात भी कही थी।
रश्मि देसाई से निया शर्मा तक, शोहरत पाने की चाह में छोटे पर्दे के इन सितारों ने बदले अपने असली नाम
प्रियंका चोपड़ा-करीना कपूर खान
करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच भी काफी समय तक अनबन रही थी। दोनों को अक्सर एक-दूसरे पर तंज कसते हुए और कमेंट करते हुए देखा जाता था। एक बार कॉफी विद करण में दोनों साथ आई थीं, तब करीना ने प्रियंका के एक्सेंट का मजाक उड़ाया था। जिसे सुन प्रियंका भी चुप नहीं रही थीं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देकर चुप करा दिया था। हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच सब कुछ ठीक है। दोनों को कई बार एक-दूसरे की तारीफ करते हुए भी देखा गया है।
Bigg Boss 16: घरवालों ने बिग बॉस के सामने खोली एक-दूसरे की पोल, कन्फेशन रूम में जमकर की चुगली