फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Drishyam 2: दृश्यम 2 से पहले तीन बार साथ नजर आ चुके हैं अजय देवगन-अक्षय खन्ना, जानें इन फिल्मों का हाल

Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 20 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drishyam 2 Actor Akshay Khanna Ajay Devgn Pair up three times Box Office Report From Loc Kargil to Deewangee
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। सस्पेंस और दमदार डायलॉग से भरे इस ट्रेलर को बाद लोग सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय के साथ अक्षय खन्ना भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह पहला मौका नहीं है जब दोनों कलाकार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं कि उनकी पिछली फिल्मों को जनता ने कैसा रिस्पॉन्स दिया।


Bigg Boss 16: घरवालों ने बिग बॉस के सामने खोली एक-दूसरे की पोल, कन्फेशन रूम में जमकर की चुगली

Drishyam 2 Actor Akshay Khanna Ajay Devgn Pair up three times Box Office Report From Loc Kargil to Deewangee
दीवानगी - फोटो : सोशल मीडिया
दीवानगी

पहली बार अजय-अक्षय की जोड़ी फिल्म दीवानगी में नजर आई थी। फिल्म में अजय देवगन नेगेटिव रोल में थे। वहीं, अक्षय खन्ना ने राज गोयल नाम के शख्स का किरदार निभाया था। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों ही कलाकारों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। इसका निर्देशन अनीस बजमी ने किया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत साबित हुई थी।
TV Stars: शोहरत पाने के लिए इन टीवी सितारों ने बदला अपना नाम, किसी को मिली सफलता तो कोई नहीं बना पाया मुकाम

Drishyam 2 Actor Akshay Khanna Ajay Devgn Pair up three times Box Office Report From Loc Kargil to Deewangee
एलओसी कारगिल - फोटो : सोशल मीडिया
एलओसी कारगिल

एलओसी कारगिल एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इस फिल्म में कई बड़े सितारों ने काम किया था। अजय देवगन और अक्षय खन्ना का भी फिल्म में अहम रोल था। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।
Mukhbir: फिर पलटे जाएंगे भारत के इतिहास के पन्ने, स्पाई थ्रिलर सीरीज ‘मुखबिर’ का धांसू टीजर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Drishyam 2 Actor Akshay Khanna Ajay Devgn Pair up three times Box Office Report From Loc Kargil to Deewangee
आक्रोश - फोटो : सोशल मीडिया
आक्रोश 

अजय देवगन और अक्षय खन्ना की जोड़ी आखिरी बार फिल्म आक्रोश में दिखी थी। इस फिल्म में दोनों ने शानदार अभिनय किया था। इसका निर्देशन प्रियदर्शन जैसे मशहूर डायरेक्टर ने किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई थी। टिकट खिड़की पर फिल्म ने महज 13.64 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
Diwali 2022: दिवाली पर रिलीज हो रहीं ये आठ मेगा बजट फिल्में, सबसे जल्द खत्म होगी इस फिल्म की कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed