किसी जमाने में कोई फिल्म तीन घंटे से कम की होती थी तो दर्शकों को बेचैनी होने लगती थी, अब दर्शक अच्छी कहानियां कम से कम समय में देख लेना चाहते हैं। अब किसी फिल्म की आदर्श अवधि दो घंटे से सवा दो घंटे के बीच मानी जाती है लेकिन अब भी ऐसे फिल्ममेकर्स हैं जो लंबी फिल्मों को ही दर्शकों के लिए पैसा वसूल फिल्में मानते हैं। इस साल दिवाली धमाका इसी गुरुवार से ही शुरू हो चुका है। हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक एडम’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार की 'रामसेतु' और अजय देवगन की 'थैंक गॉड' के आलावा साउथ की भी कुछ बड़ी फिल्में रिलीज की कतार में हैं। चलिए आपको बताते हैं इन फिल्मों के बारे में और ये भी कि त्योहार के धूम धड़ाके में कौन सी फिल्म सिनेमाघरों में सबसे जल्दी खत्म होगी..
Diwali 2022: दिवाली पर रिलीज हो रहीं ये आठ मेगा बजट फिल्में, सबसे जल्द खत्म होगी इस फिल्म की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार
इस दिवाली पर अगर आपका मन सिनेमाघरों में लंबा समय बिताने का है तो इस बार की सबसे लंबी फिल्म है तमिल फिल्म ‘सरदार’। पी एस मिथ्रन के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'सरदार' 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दक्षिण फिल्मों के चर्चित सितारे कार्ति लीड रोल में हैं। यह एक जासूसी फिल्म है, जिसमे रोमांस,कॉमेडी और एक्शन भी खूब है। इस फिल्म की अवधि है दो घंटे 45 मिनट।
राम सेतु
अक्षय कुमार के करियर का सबसे बड़ा इम्तिहान बनकर आ रही है निर्देशक अभिषेक शर्मा की फिल्म फिल्म 'रामसेतु'। ये इस दिवाली पर रिलीज हो रही दूसरी लंबी अवधि की फिल्म है। 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो रही फिल्म ‘राम सेतु’ से अक्षय कुमार को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि, गुरुवार को रिलीज हुए फिल्म के गाने में रामचरित मानस के दोहे के गलत उच्चारण ने इसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा की प्रमुख भूमिकाएं है। इस फिल्म में अक्षय कुमार पुरातत्वविद बने हैं जो राम सेतु के सच के तलाश में हैं। ‘राम सेतु’ फिल्म की अवधि है दो घंटे 25 मिनट।
Sherlyn Chopra: शिकायत दर्ज कराने के बाद साजिद पर फिर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
पदवेत्तु
हिंदी फिल्म ‘राम सेतु’ से पहले इसी शुक्रवार को रिलीज हो रही है मलयालम फिल्म 'पदवेत्तु'। लिजु कृष्णा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में निविन पॉली, शम्मी थिलाकन और अदिति बालन लीड रोल में हैं। इस फिल्म की अवधि है दो घंटे 25 मिनट है।
ओरि देवुदा
इस दिवाली का तेलुगू धमाका है फिल्म ‘ओरि देवुदा’। 21 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में विश्वाक सेन, मिथिला पालकर व आशा भट की मुख्य भूमिकाएं हैं। एक रूमानी फंतासी कथा को निर्देशक अश्वथ मरीमुथु ने बड़े परदे पर देखने लायक कहानी के रूप में बनाने की पूरी कोशिश है। फिल्म की कुल अवधि दो घंटे 23 मिनट है।
Kantara: कर्नाटक सरकार पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद 'दैव नर्तकों' के लिए की बड़ी घोषणा