अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में साजिद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री चाहती हैं कि मीटू के आरोपी साजिद जल्द से जल्द सलाखों के पीछे हों। अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है।
Sherlyn Chopra: शिकायत दर्ज कराने के बाद साजिद खान पर फिर भड़कीं शर्लिन चोपड़ा, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएनआई से बातचीत में शर्लिन ने कहा, 'मैंने हाल ही में यौन शोषण, आपराधिक बल और आपराधिक धमकी के लिए जुहू पुलिस स्टेशन में मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने मुझसे पहली बात यह पूछी कि यह घटना कब हुई थी, जिस पर मैंने जवाब दिया कि यह हुआ था 2005. इसके अलावा, जब उन्होंने मुझसे पूछा कि मुझे उन तक पहुंचने में इतना समय क्यों लगा, तो मैंने कहा कि तब मुझमें साजिद खान जैसे बड़े नाम के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करने की हिम्मत नहीं थी।'
Kantara: कर्नाटक सरकार पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद 'दैव नर्तकों' के लिए की बड़ी घोषणा
इसके आगे उन्होंने पुलिस को बताया कि मीटू अभियान के बाद जब बहुत सी महिलाओं ने उनके खिलाफ आवाज उठाई तब मुझमें भी यह हिम्मत आई। इसके अलावा, उन्होंने साजिद के खिलाफ सबूतों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई सबूत नहीं है क्योंकि मैं एक निर्देशक या निर्माता के साथ एक पेशेवर बैठक के दौरान कोई स्पाई कैमरा लेकर नहीं जाती। उन्होंने कहा, अगर पुलिस ने मुझसे सबूत के बारे में पूछा होता, तो मैं उनसे कह सकती थी कि उन्होंने मुझसे गलत बातें की हैं। वह स्पष्ट रूप से मुझसे बहुत बड़े हैं। वह है फराह खान के भाई हैं। साथ ही वह शाहरुख खान और सलमान खान का प्रिय भी हैं। तो उसके सामने मैं भी क्या हूं, मैं सिर्फ आउटसाइडर हूं।'
Rakhi Sawant: बल्ब से खुद को लपेटे हुए नजर आईं राखी सावंत, बोलीं- मैं किसी पटाखे से कम हूं क्या
इस बातचीत के आखिर में उन्होंने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह चाहती हैं कि साजिद को भी हार्वे विंस्टन जैसी सजा मिले और वह जेल जाएं। गौरतलब है कि नौ महिलाओं ने साजिद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद उन्हेंं हाउसफुल 4 से हटा दिया गया था। बाद में इस फिल्म को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया था। फिलहाल साजिद इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं।
Payal Rajput: बेबो के एक डायलॉग ने बदली पायल राजपूत की जिंदगी, बोलीं- करीना की वजह से मैंने कमाए खूब पैसे