बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री बिपाशा बसु अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल वह अपने मदरहुड टाइम का मजा ले रही हैं। अक्सर बिपाशा अपनी बेबी गर्ल के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हैं। फैंस उनकी पोस्ट पर खूब प्यार लुटाते हैं। बिपाशा अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बताती हैं और सभी यादगार पल फैंस के साथ साझा करती हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बिपाशा बसु का आज जन्मदिन है। बिपाशा आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं बिपाशा से जुड़ी कुछ खास बातें...
Bipasha Basu: कई साल से फिल्मों से दूर, फिर भी पति से सात गुना ज्यादा अमीर बिपाशा, ऐसे होती है इतनी कमाई
करण से अमीर हैं बिपाशा
बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979 को नई दिल्ली में हुआ था। बिपाशा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में दिखी थीं। भले ही इन दिनों बिपाशा फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह आलीशान जिंदगी जीती हैं। लाइफस्टाइल के मामले में बिपाशा को कोई मात नहीं दे सकता। संपत्ति के मामले में बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर से कहीं आगे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिपाशा बसु अपने पति करण से सात गुना ज्यादा अमीर हैं। बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 111 करोड़ रुपये है और उनके पति करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति दो मिलियन डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये है।
Aarav Bhatia: अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया को मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी ने रोका, मांगे कागजात
बिपाशा की कमाई
बिपाशा बसु कई मल्टीनेशनल कंपनियों के विज्ञापन से मोटी कमाई करती हैं। दरअसल, बिपाशा रीबॉक, एरिस्ट्रोकेट लगेज, फा डियोड्रेंट, गिली ज्वेलरी, कैडिला शुगर फ्री गोल्ड, हेड एंड शोल्डर शैंपू समेत कई कंपनियों के विज्ञापन कर चुकी हैं। इसके जरिए उन्होंने मोटी रकम कमाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था। बिपाशा बसु कई स्टेज शो भी करती हैं। एक शो के लिए वह करीब दो करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। इसके साथ ही, वह 40 से ज्यादा मैगजीन्स के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं। बिपाशा जब फिल्मों में काम करती थीं, तब वह एक फिल्म के लिए दो से तीन करोड़ रुपये की मोटी फीस लेती थीं।
Money Laundering: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला
कार कलेक्शन और घर
बिपाशा के पास अपनी पसंदीदा लग्जरी कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। बिपाशा बसु के कार कलेक्शन में पॉर्श कायेन है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा, अभिनेत्री के पास ऑडी, वॉक्सवैगन बीटल जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। बिपाशा के पास मुंबई के पॉश इलाके में दो घर हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। साथ ही, उनके पास कोलकाता में भी एक घर है। इसकी भी कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
Kichcha Sudeep: फूल-मालाओं के साथ अंडे-टमाटर भी मिलेंगे...रश्मिका मंदाना की ट्रोलिंग पर बोले किच्चा सुदीप