{"_id":"5ff6865a9412e40c6d524007","slug":"bipasha-basu-birthday-know-how-karan-singh-grover-proposes-actress-for-wedding-and-their-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Bipasha Basu: 9 साल तक जॉन को डेट करने के बाद बिपाशा ने कर ली थी करण से शादी, ब्रेकअप के बाद हो गई थी ऐसी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Bipasha Basu: 9 साल तक जॉन को डेट करने के बाद बिपाशा ने कर ली थी करण से शादी, ब्रेकअप के बाद हो गई थी ऐसी हालत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में अपने बोल्ड और डस्की लुक्स से दर्शकों को दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु का आज जनवरी जन्मदिन है। बिपाशा का जन्म 7 जनवरी 1979 को हुआ था। इस साल बिपाशा 42वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा बसु इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हैं लेकिन वो अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की झलक अपने फैंस को दिखाती रहती हैं। बिपाशा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी के बारे में...
2 of 6
john and bipasha
बिपाशा बसु की बॉलीवुड में एंट्री साल 2001 में फिल्म 'अजनबी' से की थी। अपनी पहली ही फिल्म से बिपाशा ने अपनी फैन फॉलोइंग बना ली थी। बिपाशा जितनी अपने फिल्म सफर के लिए लाइम लाइट नहीं बटोरतीं उससे कहीं ज्यादा चर्चा में उनक लव लाइफ रहती है। बिपाशा बसु ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में अभिनेता जॉन इब्राहिम को डेट किया था। इन दोनों का रिश्ता करीब 9 सालों तक चला था। फैंस भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद करते थे लेकिन दोनों साल 2011 में अलग हो गए। जॉन से ब्रेकअप के बाद बिपाशा के लिए कुछ भी आसान नहीं था। उन्होंने काम पर फोकस कर खुद को संभाला।
3 of 6
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु
जॉन से ब्रेकअप के बाद बिपाशा ने बड़ी मुश्किल से खुद को संभाला। इसके बाद साल 2015 में बिपाशा की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दी। बिपाशा की जिंदगी में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आए। दोनों की मुलाकात 'अलोन' फिल्म के सेट पर हुई। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। इन दोनों के अपेयर की चर्चा भी जोरों पर थी। उसी समय करण ने भी बिपाशा को शादी प्रपोज किया। बिपाशा को प्रपोज करने का किस्सा भी बेहद दिलचस्प रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने इस बात से पर्दा उठाया था कि करण ने उन्हें कैसे प्रपोज किया। बिपाशा ने बताया था कि जब करण ने उन्हें प्रपोज किया तो उनका रिएक्शन काफी हैरान कर देने वाला था। बिपाशा ने करण के प्रपोजल के बाद कहा कि वह शादी में विश्वास करती हैं, लेकिन अभी इस बारे में ऐसा कुछ नहीं सोचा है। बिपाशा के साथ इंटरव्यू में उनके पति करण भी मौजूद थे तो उन्होंने बिपाशा से कहा कि वह पूरी कहानी बताएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
बिपाशा बसु,करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram
बिपाशा को रोकते हुए करण ने बताया था 'बात 31 दिसंबर की है जब हम दोनों कोह समुई में थे, इस दौरान मैंने सोच लिया था कि बिपाशा को प्रपोज कर शादी के लिए जरूर राजी करके रहूंगा और मैं अपने साथ यहां एक रिंग भी लेकर गया था, मुझे वो समय बेहद सही लगा, लेकिन जैसे-तैसे हिम्मत करके मैंने बिपाशा को रिंग दे ही दी लेकिन उनका रिएक्शन ऐसा था कि जैसे किसी का कत्ल कर दिया हो, मैंने भी बहुत फिल्मी अंदाज में बिपाशा को प्रपोज किया था, इस दौरान में तकरीबन 10 मिनट तक अपने घुटनों के बल रहा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।