फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bipasha Basu Birthday: बिपाशा के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर ने लुटाया प्यार, लिखा ऐसा पोस्ट कि भावुक हो गए फैंस

Sat, 07 Jan 2023 01:33 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 01:33 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके पत्नी को जन्मदिन पर विश किया। 

विज्ञापन
Bipasha Basu Birthday Special Wish from husband Karan Singh Grover Shared a post on Instagram
Bipasha Basu- Karan Singh Grover - फोटो : social media

बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 43वां जन्मदिन मना रही हैं। बिपाशा ने साल 2001 में अजनबी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। अगर पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने टीवी जगत से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की है। गौर करने वाली बात यह है कि मां बनने के बाद बिपाशा पहला जन्मदिन मना रही हैं। वहीं, अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने उन्हें बेहद दिलकश अंदाज में बर्थडे विश किया।

Bipasha Basu Birthday Special Wish from husband Karan Singh Grover Shared a post on Instagram
Bipasha Basu- Karan Singh Grover - फोटो : social media

खास अंदाज में विश किया जन्मदिन
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी को जन्मदिन पर विश करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया और प्यारा सा नोट लिख डाला। उन्होंने लिखा, 'आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी मोहब्बत, @bipashabasu आपके जीवन का हर एक पल खुशियों से भरा रहे। आपका शोहरत हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती रहे। आपके सभी सपने सच हों। मेरे लिए यह साल का सबसे अच्छा दिन है। जितना मैं कह सकता हूं, आपको उससे कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी बेबी लव। तुम मेरे लिए सब कुछ हो।' करण सिंह के पोस्ट पर बिपाशा ने लिखा, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा है हमारी बेटी देवी। मुझे इतना प्यार करने के लिए शुक्रिया। 

यह भी पढ़ें- Bipasha Basu: 'पल-पल दिल के पास' जैसा रहा बिपाशा का प्यार, करण से पहले इन छह ठिकानों पर अटकी कश्ती

Bipasha Basu Birthday Special Wish from husband Karan Singh Grover Shared a post on Instagram
Bipasha Basu- Karan Singh Grover - फोटो : social media

फैंस ने भी दी जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनके फैंस भी लगातार बधाइयां दे रहे हैं। करण के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो खूबसूरत बिपाशा। आपकी खुशी की कामना करते हैं। अन्य यूजर्स ने भी बिपाशा को जन्मदिन की बधाइयां दीं।

 यह भी पढ़ें- Shahrukh Khan: शाहरुख से सोशल मीडिया पर मांगा गया OTP, मिला यह शानदार जवाब, मुंबई पुलिस ने भी किया लाजवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu Birthday Special Wish from husband Karan Singh Grover Shared a post on Instagram
Bipasha Basu- Karan Singh Grover - फोटो : social media

हमेशा से चाहती थीं बेटी
बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर 12 नवंबर 2022 के दिन माता-पिता बने थे। बिपाशा ने अपने और करण के हाथ के साथ-साथ बेटी देवी के पैरों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की थी। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'हमारे प्यार और मां के आशीर्वाद की भौतिक अभिव्यक्ति अब यहां है और वह दिव्य है।' वहीं, एक इंटरव्यू में बिपाशा ने बताया था कि वह और उनके पति हमेशा से बेटी चाहते थे। वह ईश्वर से प्रार्थना करती थीं कि उन्हें बच्ची का आशीर्वाद मिले। 

यह भी पढ़ें- Chhatriwali Trailer: आंखें खोल देगा 'छतरीवाली' का ट्रेलर? गंभीर विषय पर चोट करती नजर आईं रकुल प्रीत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed