फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhatriwali Trailer Launch: सतीश कौशिक ने याद दिलाई फिल्म ‘गुप्तज्ञान’, लोग तब नाम तक लेने से कतराते थे

Sat, 07 Jan 2023 01:28 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Jan 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
Chhatriwali Trailer: Satish Kaushik reminded film Guptgyan people used to shy away from even taking its name
छतरीवाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यौन शिक्षा और सुरक्षित सेक्स जैसे विषय पर आधारित फिल्म 'छतरीवाली' के ट्रेलर लांच के मौके पर निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक ने इस बात पर खुशी जताई कि बीते दो तीन दशक में बड़ी हुई पीढ़ी का सेक्स एजूकेशन को लेकर नजरिया बदल चुका है। उन्होंने उसके पहले के दशक में रिलीज हुई फिल्म ‘गुप्तज्ञान’ का खासतौर से जिक्र किया। सुबह 10 बजे के शोज में चलने वाली इस फिल्म को देखना तो दूर लोग सामान्य बातचीत में इसका नाम तक लेने से कतराते थे, जबकि ये सेक्स एजूकेशन पर बनी एक महत्वपूर्ण फिल्म मानी जाती है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह भी लीक से इतर एक ऐसी भूमिका करने जा रही हैं जो नई पीढ़ी के सितारों मसलन आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की खींची लकीर को लंबा करने की कोशिश होगी।

Chhatriwali Trailer: Satish Kaushik reminded film Guptgyan people used to shy away from even taking its name
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'छतरीवाली' में लीड रोल निभा रहीं अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह कहती हैं, 'शिक्षा ही असली सुरक्षा है। युवा पीढ़ी में अब भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो समझते हैं कि चुंबन से लड़कियां गर्भवती हो जाती हैं। हमारे समाज में सेक्स एजुकेशन बहुत जरूरी है। बार बार अबॉर्शन कराने से कई महिलाओं की जान भी जा चुकी है। जब मैं नौवीं कक्षा में थी, तब मैंने बायोलॉजी में सेक्स के बारे में पढ़ लिया था। अगर आप को शुरू से ही इस बारे में ज्ञान रहे तो आप कभी भी अपने रास्ते से नहीं भटकेंगे। यह फिल्म समाज के रूढ़िवादी लोगों द्वारा बनाई गई यौन वर्जना के विषय पर एक बदलाव लेकर आती है।'
Irrfan Khan: एक्टिंग और सुतापा एक तरफ, इरफान तो इससे करते थे सबसे ज्यादा मोहब्बत

Chhatriwali Trailer: Satish Kaushik reminded film Guptgyan people used to shy away from even taking its name
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर लॉन्च की इस शाम की असल रौनक अभिनेता सतीश कौशिक के नाम पर रही। अपने निर्देशन अनुभव को जगाते हुए वह बोले, 'पहले की फिल्मों में जब हीरो और हीरोइन के बीच अंतरंग दृश्य फिल्माए जाते थे तो दो फूलों को टकराते हुए दिखाया जाता था। आज हम यहां तक पहुंच गए हैं कि अब फूलों को टकराने की जरूरत नहीं होती है। मैं इस फिल्म में कंडोम कंपनी का मालिक बना हूं। हमने कभी नहीं देखा था कि कंडोम कैसे बनता है? पूणे में इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक कंडोम फैक्ट्री में गया, जहां रोज 25 लाख कंडोम बनते हैं। मतलब साफ है कि चीजे बिक रहीं हैं तभी तो बन रही हैं। मैं तो कहता हूं कि कंडोम बनाना भी एक समाज सेवा है।'
Shahrukh Khan: शाहरुख से सोशल मीडिया पर मांगा गया OTP, मिला यह शानदार जवाब, मुंबई पुलिस ने भी किया लाजवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhatriwali Trailer: Satish Kaushik reminded film Guptgyan people used to shy away from even taking its name
सुमित व्यास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'छतरीवाली' में सुमित व्यास भी एक खास किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म के निर्देशक तेजस बताते हैं कि इस फिल्म को बनाने स पहले उन्होंने देश के अलग अलग इलाकों में जाकर काफी शोध भी किया। वह बताते हैं, ‘फिल्म 'छत्रीवाली' के लिए रिसर्च करते समय मैं भारत के कुछ ग्रामीण इलाकों में गया और वहां के छात्रों और ग्रामीणों से बात की। मैंने सेक्स शब्द और समाज के साथ साथ फार्मासिस्टों के आलोचनात्मक रवैये के के इर्द गिर्द एक वर्जना देखी है। अधिक दिलचस्प और खतरनाक इस दौरान ये दिखा कि महानगरों में कुछ इलाकों को छोड़कर बाकी शहरी आबादी की सोच भी गांवों से कुछ अलग नहीं है।’
Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने अपने जन्मदिन पर बेटी के साथ साझा किया खूबसूरत वीडियो, खुद को बताया सबसे भाग्यशाली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed