{"_id":"5c87407ebdec222dcd5a7a08","slug":"bipasha-basu-come-back-film-woh-kaun-thi-not-goes-on-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 साल बाद बिपाशा बसु की वापसी पर फिर लगा ग्रहण, ऐश्वर्या राय को किया था रिप्लेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 साल बाद बिपाशा बसु की वापसी पर फिर लगा ग्रहण, ऐश्वर्या राय को किया था रिप्लेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bipasha basu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बंगाली बाला बिपाशा बसु की बड़े पर्दे पर वापसी पर फिर एक बार ग्रहण लग गया है। फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी के बाद उनके कारोबारी सहयोगियों ने मनोज कुमार, साधना स्टारर फिल्म वो कौन थी की रीमेक के राइट्स बचाए रखने की तमाम जद्दोजहद की लेकिन इन राइट्स के बदले में जो वादे इन लोगों किए थे, वे पूरे नहीं हो सके हैं। इसी के चलते वो कौन थी की रीमेक पर ताला लग गया है।
2 of 5
bipasha basu
अमर उजाला को मिली एक्सक्सूलिव जानकारी के अनुसार ओरिजनल फिल्म वो कौन थी के निर्माताओं ने फिल्म के रीमेक राइट्स वापस ले लिए हैं। निर्माता एन एन सिप्पी की फिल्म वो कौन थी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है।
3 of 5
bipasha and aishwarya
पिछले साल 24 जुलाई को फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा और उनके साथी नमित कपूर ने इसके रीमेक के राइट्स खरीदे थे। फिल्म में साधना वाला रोल करने के लिए ऐश्वर्या राय ने हां भी कर दी थी लेकिन फिर प्रेरणा और ऐश्वर्या के बीच किसी बात को लेकर कथित रूप से अनबन हुई और प्रेरणा ने ये फिल्म बिपाशा बसु के साथ बनाने का फैसला कर लिया। बिपाशा आखिरी बार साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म अलोन में दिखाई दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bipasha
इस फिल्म के लीड रोल के लिए बिपाशा ने काफी रिसर्च और होमवर्क भी करना शुरू कर दिया था लेकिन प्रेरणा अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद से उनके सारे प्रोजेक्ट एक-एक कर बंद होने शुरू हो गए हैं। फिल्म वो कौन थी की निर्माता कंपनी पृथ्वी पिक्चर्स के परवेश सिप्पी के मुताबिक प्रेरणा अरोड़ा और निमित कपूर को पिछले साल हुए करार में किए गए वादे पूरे करने के सारे मौके बेकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Woh Kaun Thi
- फोटो : social media
लिहाजा उनके पास अब इस करार को रद्द करने के अलावा दूसरा चारा नहीं पचा है। परवेश ने इस करार को रद्द करने की नोटिस दोनों को भेज दी है और इस बारे में आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। बता दें कि राज खोसला के निर्देशन में बनी वो कौन थी साल 1964 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।