फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लारा दत्ता और सुष्मिता सेन की राह चलीं बिपाशा बसु, इस फिल्म के साथ वापसी के लिए तैयार

Mon, 22 Jun 2020 12:02 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 22 Jun 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Bipasha Basu come back in Mika Singh film Aadat Diaries with husband Karan Singh Grover
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री लारा दत्ता और सुष्मिता सेन के बाद अब बिपाशा बसु भी पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हिंदी और पंजाबी गायक मीका सिंह के निर्माण में एक फिल्म 'आदत डायरीज' में काम किया है जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। फिल्म में बिपाशा के साथ उनके असली पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Bipasha Basu come back in Mika Singh film Aadat Diaries with husband Karan Singh Grover
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

खबरें बताती हैं कि बिपाशा की इस फिल्म को हिंदी फिल्मों के गाने जाने-माने फिल्म निर्देशक और निर्माता विक्रम भट्ट ने लिखा है और मीका सिंह के साथ मिलकर इसका निर्माण भी किया है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण इस फिल्म के लिए रणनीति बनाने के लिए फिल्म के निर्माताओं को बहुत वक्त मिल गया है। 

Bipasha Basu come back in Mika Singh film Aadat Diaries with husband Karan Singh Grover
बिपाशा बसु, करन सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म लंदन में शूट हुई है इसलिए कहानी के मुताबिक इसमें कई ब्रिटिश अभिनेता भी मौजूद हैं। इस फिल्म का निर्देशन बिपाशा बसु की पिछली फिल्म 'अलोन' के निर्देशक भूषण पटेल ने ही किया है। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन होने से पहले ही पूरी हो चुकी थी इसलिए अब जल्द ही इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bipasha Basu come back in Mika Singh film Aadat Diaries with husband Karan Singh Grover
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

खबरें बताती है कि शूटिंग के दौरान दुर्भाग्य से करण सिंह ग्रोवर की टांग में चोट आई थी। हालांकि, तब तक फिल्म सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी थी। इनके निर्माता अब यह फैसला लेंगे कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करना है या फिर इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे।

विज्ञापन
Bipasha Basu come back in Mika Singh film Aadat Diaries with husband Karan Singh Grover
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

ज्ञात है कि बिपाशा बसु ने वर्ष 2015 में भूषण पटेल की ही हॉरर फिल्म 'अलोन' में अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में काम किया है। बिपाशा से पहले हैं अभिनेत्री लारा दत्ता डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज 'हंड्रेड' से और सुष्मिता सेन भी वेब सीरीज 'आर्या' से पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं।

पढ़ें: किसी हीरोइन से नहीं बल्कि अपनी फैन से विजय जोसेफ ने की थी शादी, जानिए अभिनेता के बारे में दिलचस्प बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed