फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Birthday: किसी हीरोइन से नहीं बल्कि अपनी फैन से विजय जोसेफ ने की थी शादी, जानिए अभिनेता के बारे में दिलचस्प बातें

Mon, 22 Jun 2020 11:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 22 Jun 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Vijay Thalapathy Birthday Special in Hindi: actor Vijay Chandrasekhar Birthday Special know Unknown Facts About His Life
अभिनेता विजय चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार विजय चंद्रशेखर अपना जन्मदिन 22 जून को मनाते हैं। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस उन्हें विजय के नाम से जानते हैं। वह साउथ सिनेमा के सुपरहिट अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अब तक अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको विजय के बारे में रोचक और अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। 

Vijay Thalapathy Birthday Special in Hindi: actor Vijay Chandrasekhar Birthday Special know Unknown Facts About His Life
अभिनेता विजय चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता विजय चंद्रशेखर ने बाल कलाकार के तौर पर लंबे समय तक फिल्मों में काम किया। बतौर बाल कलाकार वह कई फिल्मों में नजर आए। मुख्य अभिनेता के तौर विजय की पहली फिल्म 'नालया थीरपू' थी। यह फिल्म साल 1992 में आई थी। उन्होंने जब इस फिल्म में काम किया था तो वह मजह 18 साल के थे। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। 

Vijay Thalapathy Birthday Special in Hindi: actor Vijay Chandrasekhar Birthday Special know Unknown Facts About His Life
अभिनेता विजय चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय चंद्रशेखर ने कई शानदार अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया है। यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रिंयका और विजय की तमिल फिल्म thamizhan थी। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इतना की नहीं विजय सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Thalapathy Birthday Special in Hindi: actor Vijay Chandrasekhar Birthday Special know Unknown Facts About His Life
अभिनेता विजय चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय अपने अभिनय की वजह से कई पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। विजय को पसंद करने वालीं अभिनेत्रियों की कमी नहीं है लेकिन उनका दिल एक साधारण सी लड़की पर आया था। विजय की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों अपनी खुशहाल शादीशुदा जिदंगी जी रहे हैं। विजय दो बच्चों के पिता हैं। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। पर्दे पर भले ही विजय ने कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने अपनी ही एक फैन से शादी की है। दरअसल संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं।

विज्ञापन
Vijay Thalapathy Birthday Special in Hindi: actor Vijay Chandrasekhar Birthday Special know Unknown Facts About His Life
अभिनेता विजय चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

संगीता ने शूटिंग के सेट पर आकर ही विजय को अपने बारे में दिया था। बाद में दोनों की लंबी बातें शुरू होने लगीं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी और 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। वहीं विजय क्रिश्चियन हैं और संगीता हिंदू लेकिन धर्म दोनों के प्यार के बीच नहीं आया। विजय ने फैसला किया कि वो हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक ही संगीता से शादी करेंगे। 

पढ़ें: इरफान खान को याद कर फिर भावुक हुईं पत्नी सुतापा सिकदर, कहा- 'यह कमल के फूल आपको याद हैं...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed