सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से इंडस्ट्री में एक नई चर्चा चल पड़ी है। अभिनेता की मौत के लिए नेपोटिज्म और गुटबाजी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा भी यूजर्स के निशाने पर आईं। सोनाक्षी ने अपना ट्विटर अकाउंट ही डीएक्टिवेट कर दिया है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर ट्रोल करने वालों को खरी खोटी सुनाई है।
ट्विटर छोड़ने के बाद पहली बार सामने आईं सोनाक्षी सिन्हा, बोलीं- 'यहां केवल एक विजेता है और वो मैं हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वो आखिर में चुटकी बजाते ही गायब हो जाती हैं। वीडियो के साथ सोनाक्षी लिखती हैं कि 'कैसे मैंने खुद को ट्विटर से दूर कर लिया और नकारात्मकता से दूर रही। कुछ लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं जैसे उन्होंने कुछ जीत लिया हो। मैं आपके लिए खुश हूं। तुम्हें लग रहा है ना लगने दो। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। इसका सामना करना चाहिए।'
सोनाक्षी कहती हैं कि 'मैंने अपने जीवन में अपमान और दुरुपयोग के हर स्रोत को काट दिया। मैंने आपकी शक्ति को छीन लिया जिसकी वजह से आप मुझे, मेरे परिवार और मेरे दोस्तों को कुछ भी कहने में सक्षम हो रहे थे। मैंने तुम्हें उस पहुंच से दूर कर दिया जो मैंने तुम्हें इतने भरोसे के साथ दिया था। यहां केवल एक विजेता है और वो मैं हूं।'
सोनाक्षी आगे कहती हैं कि 'आपकी नकारात्मकता ने मुझे या मेरे जीवन पर कभी भी फर्क नहीं पड़ने दिया। बीते 10 साल में मेरे एक करोड़ 60 लाख फॉलोअर्स हुए। मुझे उम्मीद है कि सभी नफरत करने वालों और ट्रोल करने वाले जल्द ठीक होंगे। उन्हें ढेर सारा प्यार। आप अभी भी नफरत करना जारी रख सकते हैं लेकिन अब आप मुझ तक नहीं पहुंच पाएंगे।'
A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on
सोनाक्षी लिखती हैं कि 'अच्छा, अब मुझे पता है कि जो लोग मुझे प्यार करते हैं वो मुझ तक पहुंच सकते हैं। आपको पता होना चाहिए आपके प्यार और समर्थन की वजह से मैं आगे बढ़ पाती हूं। सभी से मेरा निवेदन है कि प्यार फैलाइए।'
सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन, अभिनेता को दी गई श्रद्धांजलि