{"_id":"5ab8b0d84f1c1b8c778b7d4b","slug":"bipasha-basu-reacts-to-her-pregnancy-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं बिपाशा बसु, बोलीं- अगर आप शादीशुदा हैं तो जरूरी नहीं कि बच्चे हों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं बिपाशा बसु, बोलीं- अगर आप शादीशुदा हैं तो जरूरी नहीं कि बच्चे हों
Mon, 26 Mar 2018 02:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Bipasha Basu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं। कुछ समय पहले दोनों के कंडोम के विज्ञापन ने तहलका मचाया था, तो उसके बाद वे अस्पताल के सामने दिखे तो बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होनें की खबरें ही चल पड़ीं।
2 of 4
बिपाशा बसु, करन सिंह ग्रोवर
- फोटो : deccanchronicle
हाल ही में एक इवेंट में पहुंची बिपाशा बसु से जब प्रेग्नेंट होनें की खबरों की सच्चाई के बारे में पूछा तो बिपाशा ने कहा 'ये किसी भी महिला के लिए बहुत दुख भरा और गलत है। मुझे पता है कि बेबी होना एक खूबसूरत एहसास है लेकिन महिलाओं को इसके आगे भी बहुत कुछ करना है। सिर्फ इसलिए कि आप शादीशुदा हैं आपको बेबी हो ये जरूरी नहीं।'
3 of 4
bipasha basu
बिपाशा ने आगे कहा, 'अफवाहों की मुझे चिंता नहीं होती लेकिन जब होती है मैं खुद आगे बढ़कर इसके बारे में बात करती हूं। बता दें, बिपाशा बसु आखिरी बार फिल्म 'अलोन' में 2015 में नजर आई थीं। इसके बाद बिपाशा बसु ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की। करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद बिपाशा बसु ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
bipasha basu
खबर है कि जल्द ही आप बिपाशा को पति करण सिंह ग्रोवर के साथ टीवी पर देखेंगे। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाने के बाद अब बिपाशा और करण छोटे पर्दे की दुनिया में वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कलर्स के नए शो 'एंटरटेनमेंट की रात-द एक्सटेंशन' में काम करतीं नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।