बिपाशा बसु (Bipasha Basu) की छोटी बहन विजेता बसु (Vijayeta Basu) ने गुपचुप अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। विजेता की शादी की तस्वीरों को उनकी बड़ी बहन बिपाशा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में बिपाशा के साथ करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) भी नजर आ रहे हैं। खास बात है कि विजेता ने बिपाशा की तरह शादी धूमधाम से नहीं बल्कि सादगी से की।
बिपाशा बसु की छोटी बहन ने बिन शहनाई रचाई शादी, लंबे वक्त से इसे कर रही थीं डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए बिपाशा ने एक खूबसूरत कैप्शन भी दिया है। बिपाशा ने लिखा - 'मेरी छोटी गुड़िया शादी के लिए तैयार होती हुई।' विजेता ने ब्वॉयफ्रेंड करण तलरेजा के साथ कोर्ट मैरिज की। अपने खास दिन पर विजेता ने गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी पहनी हुई है तो वहीं करण डेनिम जींस के साथ नारंगी रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं।
My little Gudiya @vi_basu ❤️Dressing her up from the time she was born to now ❤️
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
जानकारी के मुताबिक शादी की पार्टी बिपाशा बसु के घर पर रखी गई। इस पार्टी में बिपाशा बसु के माता-पिता के अलावा कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार नजर आए। बिपाशा ने विजेता की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। विजेता भले ही बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हॉट तस्वीरों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं।

बिपाशा बसु की बात करें तो उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने पति और एक्टर करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बिपाशा ने इसके कई वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए थे। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान बिपाशा ने पहले करण को किस किया फिर करण ने केट काटा। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी के प्यार। हर दिन के गुजरने के साथ मेरा प्यार बढ़ता जा रहा है।'
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
बिपाशा ने आगे लिखा - 'भगवान करे तुम्हारे इस जन्मदिन पर सारी इच्छाएं पूरी हों। हमेशा ऐसे ही बने रहो। तुम पर प्यार और खुशियां लुटाते हुए।' आपको बता दें, साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर को बड़े पर्दे पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने बिपाशा बसु संग फिल्म अलोन में काम किया था। इसके एक साल बाद 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी। करण की तीसरी तो बिपाशा की यह पहली शादी थी।