फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान को 150 ट्वीट कर चुका है ये 'जबरा फैन', अब वीडियो पर मिला ये जवाब

Tue, 26 Feb 2019 05:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 26 Feb 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
After 150 tweets Shahrukh Khan replied to fan video post says will call Raju soon
Shahrukh Khan - फोटो : file photo

बॉलीवुड स्टार्स के प्रति फैंस की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है। यहां तक कि इस दीवानगी को लेकर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की एक फिल्म 'फैन' (Fan) भी रिलीज हो चुकी है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक ऐसा ही जबरा फैन सामने आया है जो किंग खान को सोशल मीडिया पर अब तक 150 ट्वीट कर चुका है। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद फैन ने किया। खास बात यह है फैन के लेटेस्ट ट्वीट का शाहरुख खान ने जवाब भी दिया। 

After 150 tweets Shahrukh Khan replied to fan video post says will call Raju soon
shahrukh khan - फोटो : indian express

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैन ने जिस अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया है उसमें इस शख्स का नाम अमृत लिखा हुआ है। अमृत ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने भाई राजू के बारे में बात कर रहा है। वीडियो में शख्स कह रहा है कि उनका भाई शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन है और मिलना चाहता है। वीडियो में शख्स ने बताया कि वह अब तक 150 ट्वीट कर चुका है। 

After 150 tweets Shahrukh Khan replied to fan video post says will call Raju soon
fan - फोटो : twitter

वीडियो में यह शख्स शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से मुलाकात की अपील कर रहा है। इस वीडियो पर शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा - 'अमृत मैंने आपका वीडियो अभी तक देखा नहीं है। मम्मीजी को मेरी नमस्ते बोलना। मैं जल्द ही राजू से बात करूंगा।' वीडियो में जो शख्स अपने भाई की बात कर रहा है वह दिव्यांग है। किंग खान के इस पोस्ट से यह साफ जाहिर होता है कि वह अपने फैंस का कितना ख्याल रखते हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
After 150 tweets Shahrukh Khan replied to fan video post says will call Raju soon
Badla film amitabh - फोटो : you tube

काम की बात करें तो इन दिनों शाहरुख 'बदला' (Badla) फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के अलावा तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे पसंद किया जा रहा है। 'बदला' फिल्म को गौरी खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है जबकि सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान केमियो में नजर आएंगे हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 

विज्ञापन
After 150 tweets Shahrukh Khan replied to fan video post says will call Raju soon
zero - फोटो : instagram

आपको बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार 'जीरो' (Zero) फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म बीते साल 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करेगी, ऐसा नहीं हो पाया। जीरो फिल्म बुरी तरह पिट गई। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थीं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed