फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक से बदले पर खुश हुई साउथ फिल्म इंडस्ट्री, कमल से लेकर 'बाहुबली' के डायरेक्टर तक बोले 'जय हिंद'

Tue, 26 Feb 2019 05:27 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 26 Feb 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
pulwama attack revenge south film actors tweets jay hind
tollywood

14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बना हुआ है। भारत में लगातार इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही थी। इसी बीच मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) में घुसकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। वायुसेना के आतंकवादियों को करारा जवाब देने पर पूरा देश नाज कर रहा है। ऐसे में साउथ के फिल्मी सितारे भी ट्वीट कर खुशी व्यक्त कर रहे हैं.. 

pulwama attack revenge south film actors tweets jay hind
kamal haasan

साउथ के सुपरस्टार कमल हासन अपने ट्वीट पर लिखते हैं ' हमारे 12 वायुसेना विमान पाकिस्तान में आतंकी अड्डे को उड़ाकर सुरक्षित वापस आए यह हमारे देश के लिए बहुत गर्व की बात है, इसके लिए मैं उनके साहस को सलाम करता हूं।



'

pulwama attack revenge south film actors tweets jay hind
Tamannah Bhatia

फिल्म 'सिंघम' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल लिखती हैं, भारत ने अपना कर्जा उतार दिया है, हमारी इंडियन एयरफोर्स को सलाम। जय हिंद। बाहुबली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया  भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती हैं,  भारतीय वायुसेना को इस करारे जवाब के लिए और इस बहादूर काम के लिए सुपर सलाम।'

विज्ञापन
विज्ञापन
pulwama attack revenge south film actors tweets jay hind
SS Rajamouli

वहीं, फिल्म अय्यारी और यारियां की अभिनेत्री रकुल प्रीत लिखती हैं भारतीय वायुसेना को सलाम, भारत की एक और स्ट्राइक जिस पर पूरा देश बहुत गर्व महसूस कर रहा है।  भारतीय वायुसेना के आतंकवाद को दिए करारे जवाब पर फिल्म बाहुबली के डायरेक्टर  राजामौली का भी ट्वीट आया है। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा 'इडियन एयरफोर्स को सलाम, जय हिंद, भारत ने दोबारा सर्जिकल स्ट्राइक किया। 

विज्ञापन
pulwama attack revenge south film actors tweets jay hind
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI

बता दें कि पुलवामा अटैक में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह एक आत्मघाती हमला था जिसमें एक आतंकी ने आडीएक्स भरी कार सीआरपीएफ की बस में घुसा दी थी। ब्लास्ट इतना धमाकेदार था कि 10 किलोमीटर तक इसकी आवाज गूंजी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed