80 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में एक ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। ललिता ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। ललिता पवार का सबसे प्रचलित किरदार 'रामायण' में मंथरा का था। ललिता पवार ने तमाम फिल्मों में काम किया और उनकी खूबसूरती के चर्चे हर तरफ थे। अपने जमाने में ललिता सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं।
जन्मदिन: 40 के दशक में अपने ग्लैमरस लुक से ललिता पवार ने मचा दिया था हंगामा, एक हादसे ने बदल दी जिंदगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललिता पवार का जन्म एक कट्टर परिवार में हुआ था। उनके पिता लक्ष्मण राव शगुन एक अमीर बिजनेसमैन थे जो सिल्क और कॉटन का बिजनेस करते थे। ललिता पवार के जन्म का किस्सा भी बड़ा रोचक है। उनकी मां अनुसूया प्रेग्नेंट थीं और अंबा देवी के मंदिर गई हुई थीं। तभी उनको दर्द हुआ और मंदिर के बाहर ही ललिता को जन्म दिया। अंबा देवी के मंदिर में जन्म होने की वजह से ललिता का नाम पहले अंबिका रखा गया था।
ललिता कभी स्कूल नहीं जा पाईं क्योंकि उस समय लड़कियों को स्कूल भेजना ठीक नहीं माना जाता था। ललिता ने फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। ललिता ने पहली बार एक मूक फिल्म में काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें 18 रुपए दिए गए थे।
उस दौर में लड़कियों के लिए फिल्मों में काम करना अच्छा नहीं माना जाता था। हीरोइनें खुद अपने स्टंट करती थीं और उस समय के हिसाब से बोल्ड भी मानी जाती थीं। ललिता पवार अच्छी अदाकारा के साथ अच्छी गायिका भी थीं। कामयाबी का सफर लगातार जारी था कि एक दिन उनकी खूबसूरती को किसी की नजर लग गई। 1942 में ललिता फिल्म जंग-ए-आजादी के एक सीन की शूटिंग कर रही थीं।
एक्टर भगवान दादा को ललिता को थप्पड़ मारना था। उन्होंने ललिता को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि वो गिर गईं। डॉक्टर द्वारा दी गई किसी गलत दवा की वजह से ललिता पवार के शरीर के दाहिने भाग को लकवा मार गया। उनकी दाहिनी आंख पूरी तरह सिकुड़ गई और चेहरा खराब हो गया। अपनी एक मूंदी आंख के साथ ललिता पवार ने फिर से वापसी की। इस बार उन्हें ज्यादातर चरित्र भूमिकाएं मिलनी शुरू हुईं। अपने करियर में 700 फिल्मों में अभिनय के जौहर दिखाने वालीं इस एक्ट्रेस ने 24 फरवरी 1998 को दुनिया को अलविदा कह दिया।