{"_id":"5c89aee7bdec2213f754e4ce","slug":"birthday-of-aamir-khan-and-akshay-khanna-can-contest-elections-here-is-top-entertainment-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आमिर खान के जन्मदिन और अक्षय खन्ना के चुनाव लड़ने सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान के जन्मदिन और अक्षय खन्ना के चुनाव लड़ने सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
Thu, 14 Mar 2019 07:01 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 14 Mar 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
aamir khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
54 साल के हुए आमिर खान
दादा कोंडके
- फोटो : social media
दादा कोंडके की पुण्यतिथि
मराठी फिल्मों का एक ऐसा अभिनेता जिसने सेंसर बोर्ड को अपनी फिल्मों के टाइटिल को लेकर रुला कर रख दिया। दोहरे अर्थों वाले इन टाइटल को सेंसर बोर्ड तमाम कोशिशें करके भी बैन नहीं कर पाया। मराठी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता और निर्माता दादा कोंडके का जन्म 8 अगस्त 1932 को हुआ था। उन्हें आम आदमी के हीरो के रूप में जाना जाता है। कोंडके की नौ फिल्में 25 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चलीं। यह गिनीज बुक में एक रिकॉर्ड के रूप में दर्ज है। 14 मार्च 1998 को मुंबई के दादर में दादा कोंडके का निधन हो गया था।
पढ़ें: इस अभिनेता की फिल्मों के टाइटल से सेंसर बोर्ड भी शरमा जाता था, कांग्रेस की नाक में कर दिया था दम

फातिमा सना शेख
- फोटो : instagram
'दंगल गर्ल' का खुलासा
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने एक खुलासा करके हैरत में डाल दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान जब फातिमा से सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने चौंका देने वाला जवाब दिया। फातिमा ने बताया कि वो खुद यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं।
पढ़ें: आमिर खान की ऑन स्क्रीन बेटी फातिमा शेख का खुलासा, कहा- मेरा भी यौन शोषण हुआ है

sara ali khan
- फोटो : social media
सारा के निशाने पर विकी कौशल?
पटौदी के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की पीआर टीम की तरफ से फैलाई जा रही फर्जी खबरों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म निर्माताओँ की नाक में दम कर रखा है। अंग्रेजी की एक दो न्यूज वेबसाइट्स के जरिए फैलाई जा रही इन खबरों से फिल्म निर्माता इतना तंग आ चुके हैं कि वह अब ये मामला एसोसिएशन में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसा हुआ तो सारा अली खान का करियर शुरू होने से पहले ही खटाई में पड़ सकता है।
पढ़ें: सारा अली खान के निशाने पर आए विक्की कौशल, फर्जी खबरें फैला रही है एक्ट्रेस की टीम

Akshaye Khanna
चुनाव लड़ सकते हैं अक्षय खन्ना
पंजाब में भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। राज्य की 2 लोकसभा सीटों पर इन दिनों गहन मंथन हो रहा है। गठबंधन में चुनाव लड़ रही बीजेपी को 3 सीटों पर अपने उम्मीदवार तय करने हैं। इनमें से 2 सीटें गुरदासपुर और होशियारपुर को लेकर पार्टी अभी तक उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। रिपोर्ट के मुताबिक भाजापा अब विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना या फिर उनके बेटे अक्षय खन्ना को टिकट देने पर विचार कर रही है।
पढ़ें: एक्टिंग के बाद राजनीति में जलवा बिखेरेंगे अक्षय खन्ना, विनोद खन्ना की सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव