{"_id":"5b023e2a4f1c1be6408b6cfa","slug":"birthday-special-aditi-gowitrikar-life-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: मिसेज वर्ल्ड बनकर चर्चा में आई थीं ये एक्ट्रेस, 42 की उम्र में भी ढा रहीं कयामत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: मिसेज वर्ल्ड बनकर चर्चा में आई थीं ये एक्ट्रेस, 42 की उम्र में भी ढा रहीं कयामत
Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 22 May 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
अदिति गोवित्रिकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर बात ब्यूटी विद ब्रेन्स की करें तो बॉलीवुड की एक्ट्रेस में से एक अदिति गोवित्रिकर का नाम जरूर आता है। अदिति गोवित्रिकर कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं जिनमें उनकी एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। 21 मई 1976 को महाराष्ट्र के पनवेल में अदिति का जन्म हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर चलिए बताते हैं ऐसी ही कुछ बातें।
2 of 7
अदिति गोवित्रिकर
अदिति गोवित्रिकर तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने 1996 में ग्लैडरेग्स कॉन्टेस्ट जीता और ठीक एक साल बाद एशियन सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीता। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में काम किया।
3 of 7
अदिति गोवित्रिकर
अदिति गोवित्रिकर के मॉडलिंग करियर में जबरदस्त उछाल तब आया जब उन्होंने 2001 में मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीता। मिसेज वर्ल्ड जीतने वाली वो भारत की ओर से पहली और अभी तक की एकमात्र कंटेस्टेंट हैं। इसके बाद तो फिर अदिति ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक वक्त ऐसा भी आया जब अदिति के पास ब्रांड्स और एंडोर्समेंट की बाढ़ सी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
अदिति गोवित्रिकर
मॉडलिंग की दुनिया से फिर अदिति गोवित्रिकर ने फिल्मों में कदम रखा। 2002 में उनकी बॉलीवुड में एंट्री हुई। फिल्म '16 दिसंबर' में उनके काम को काफी सराहा गया। इस फिल्म से पहले अदिति एक हिंदी और एक तेलुगू फिल्म में काम कर चुकी थीं लेकिन '16 दिसंबर' से उन्हें पहचान मिली। अदिति ने फिर आगे कई और फिल्मों में काम किया जिनमें 'बाज', 'पहेली', 'दे दना दन', 'भेजा फ्राई 2' और 'हम तुम और शबाना' जैसी फिल्में शामिल हैं लेकिन इन फिल्मों में अदिति को छोटी-मोटी भूमिकाएं ही मिलीं जिसकी वजह से उन्हें अपना एक्टिंग हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 7
अदिति गोवित्रिकर
अदिति कभी एक्टिंग के फील्ड में नहीं आना चाहती थीं। उनका सपना तो डॉक्टर बनने का था। शायद इसीलिए एक सक्सेसफुल मॉडल और एक्ट्रेस होते हुए भी उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और एक डॉक्टर बन गईं। डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान ही अदिति की मुलाकात मेडिकल के सीनियर मुफजल लकड़ावाला से हुई। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों की शादी में काफी दिक्कतें आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।