{"_id":"5c5a4c41bdec22737e6afe3a","slug":"birthday-special-apart-from-sreesanth-the-cricketer-also-seen-in-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीसंथ समेत ये क्रिकेटर भी बॉलीवुड में आजमा चुके हैं किस्मत, एक तो शाही फैमिली से रखते हैं ताल्लुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीसंथ समेत ये क्रिकेटर भी बॉलीवुड में आजमा चुके हैं किस्मत, एक तो शाही फैमिली से रखते हैं ताल्लुक
Wed, 06 Feb 2019 08:42 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 06 Feb 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
sreesanth
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने-अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करने के बाद ज्यादातर बड़े लोगों की ख्वाहिश होती है कि वे रुपहले पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेरें। ऐसे सितारे लोगों में खासकर क्रिकेट से जुड़े लोग फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से किस कदर प्रभावित होते हैं, उसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारत में रोमांस के मैदान पर क्रिकेट और सिनेमा की जुगलबंदी दशकों से चल रही है। आज हम आपको 10 ऐसे क्रिकेटरों की फिल्मी करियर की कहानी बताने जा रहे हैं।
Sreesanth
- फोटो : twitter
सबसे पहले बात आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग विवाद और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एस श्रीसंथ बड़े पर्दे पर नजर आ चुके हैैं। बीते साल उन्हें टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस से सीजन 12 में देखा गया। गौरतलब है कि बिग बॉस के बाद श्रीसंथ को और भी कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं।
संदीप पाटिल
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप पाटिल, भारतीय क्रिकेट का एक बड़ा नाम है। वह क्रिकेट के मैदान पर और मैदान के बाहर बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। क्रिकेट के इतर पाटिल भी रुपहले पर्दे की चमक से खुद को दूर नहीं कर सके और वह भी इसके आकर्षण में घिर गए। उन्होंने 1985 में 'कभी अजनबी थे' में चर्चित अभिनेत्री पूनम ढिल्लो के ऑपोजिट काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील गावस्कर
- फोटो : file photo
भारतीय क्रिकेट के 'लिटिल मास्टर' कहे जाने वाले सुनील गावस्कर ने मैदान पर कई ऐतिहासिक पारियां खेली। क्रिकेट में ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले गावस्कर ने फिल्मी पर्दे पर अपनी क्रिकेट वाली पारी खेलने का फैसला लिया। उन्होंने 'सावली प्रेमाची' नाम की मराठी फिल्म में काम किया लेकिन यह फिल्म गावस्कर के होने के बावजूद हिट नहीं हो सकी। इसके बाद वह सुपरहिट हिंदी फिल्म 'मालामाल' (1988) में गेस्ट की भूमिका में दिखाई दिए।
विज्ञापन
KAPIL DEV
- फोटो : file photo
कपिल देव को भारतीय क्रिकेट के सबसे चहेते क्रिकेटरों में गिना जाता है। वह भी रुपहले पर्दे पर दिखने की अपनी चाहत को छिपा नहीं सके और उन्हें जैसे ही फिल्मों में काम करने का मौका मिला, उसे स्वीकार कर लिया। 2003 में उन्हें क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म 'स्टंप्ड' में काम करने का ऑफर मिला। इसके बाद उन्होंने 2005 में नसीरुद्दीन शाह और गिरीश कर्नाड की अभिनीत फिल्म 'इकबाल' में भी काम किया। इसके अलावा वह 2006 में 'आर्यन', 2007 में 'चैन खुली की मैन खुली' और 'मुझसे शादी करोगी' में भी छोटी-छोटी भूमिका में दिखे।