{"_id":"5ad80bcf4f1c1b87028b54d1","slug":"birthday-special-arshad-warsi-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: कभी इस एक्टर ने किया था सेल्समैन का काम, अब है लाखों की कीमत के बाइक्स का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: कभी इस एक्टर ने किया था सेल्समैन का काम, अब है लाखों की कीमत के बाइक्स का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले एक्टर अरशद वारसी का आज 50वां जन्मदिन है। उनका जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' में 'सर्किट' के किरदार से वह मशहूर हुए।इसके अलावा अरशद 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल अगेन' जैसी कॉमेडी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
2 of 6
बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी
आज भले ही अरशद वारसी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। दरअसल अरशद लगभग 18 साल के थे तभी बोन कैंसर के चलते उनके पिता की मौत हो गई थी। पिता की मौत के 2 साल बाद उनकी मां का भी देहांत हो गया था। जिंदगी बिताने के लिए पैसों की जरूरत थी और इसके लिए उन्होंने कॉस्मेटिक सेल्समैन का काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने फोटो लैब में भी काम किया।
3 of 6
arshad warsi
एक्टिंग के अलावा अरशद एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं। अरशद को शुरू से ही डांसिंग और कोरियोग्राफी में दिलचस्पी थी। साल 1993 में उनको 'रूप की रानी चोरों का राजा' का टाइटल ट्रैक कोरियोग्राफ करने का मौका मिला था। अरशद की पत्नी मारिया गोरेट्टी एक वीजे हैं दोनों की मुलाकात अरशद की डांस एकेडमी में हुई थी। अरशद और मारिया के दो बच्चे हैं, बेटा जेक वारसी और बेटी जेन वारसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Arshad Warsi
अरशद वारसी को साल 1996 में अमिताभ बच्चन की कंपनी की फिल्म 'तेरे मेरे सपने' में पहली बार एक्टिंग करने का मौका मिला। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में रोल का ऑफर उन्हें जया बच्चन ने दिया था हालांकि उन्हें पहचान मिली राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' से। इस फिल्म में अरशद, संजय दत्त के दोस्त 'सर्किट' की भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
संजय दत्त और अरशद वारसी
2010 में प्रदर्शित फिल्म 'इश्किया' अरशद वारसी के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में अरशद वारसी ने नसीरुद्दीन शाह के साथ जोड़ी जमाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' के लिए भी अरशद को खूब तारीफें मिलीं। अरशद ने साल 1987 में 'ठिकाना' और 'काश' जैसी फिल्मों के लिए महेश भट्ट के साथ बतौर असिस्टेंट भी काम किया था। हाल के समय में अरशद फिल्म 'गुड्डू रंगीला' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।