फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

500 करोड़ के नुकसान के बाद फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल खत्म, अब रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म

Thu, 19 Apr 2018 03:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
tamil film industry strike end now rajinikanth starrer kaala release
Kaala Karikalan

पिछले 48 दिन से चल रहे तमिल फिल्म इंडस्ट्री की हड़ताल आखिरकार मंगलवार को खत्म हो गई। तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिंग के अध्यक्ष विशाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि लंबे समय से चल रही इस हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। इससे पहले तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स और डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर (DSP) के बीच मीटिंग भी हुई जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

tamil film industry strike end now rajinikanth starrer kaala release
Kaala Karikalan

तमिल सिनेमा का यह अभी तक का सबसे लंबा हड़ताल था। इस हड़ताल में तमिल फिल्म के सभी लोगों ने पूरा साथ दिया। इस दौरान कोई फिल्म रिलीज नहीं की गई और ना ही किसी फिल्म की शूटिंग हुई। यही नहीं फिल्म के प्री और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी रोक दिया गया। माना जा रहा है हड़ताल की वजह से तमिल फिल्म इंडस्ट्री को हर दिन 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।  

tamil film industry strike end now rajinikanth starrer kaala release
kaala

तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स और डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर के बीच हुए समझौते के बाद यह फैसला लिया गया कि अब फिल्म के डिजिटल एग्जिबिशन का खर्चा 30 फीसदी कम होगा। एग्जिबिशन कॉस्ट आधा होने से छोटे बजट की फिल्मों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
tamil film industry strike end now rajinikanth starrer kaala release
काला

1 जून से थियेटर में टिकटिंग कंप्यूटराइज होगी। इससे कोई भी टिकट पर ज्यादा पैसे नहीं वसूल पाएगा। साथ ही छोटी फिल्मों के लिए टिकट के रेट कम हो सकेंगे और बड़े बजट की फिल्मों के लिए रेट बढ़ सकते हैं। दरअसल, तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल की यह हड़ताल डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर (DSP) के रवैये के खिलाफ थी। तमिल फिल्म जगत DSP के मनमानी से नाराज था।

विज्ञापन
tamil film industry strike end now rajinikanth starrer kaala release
kaala

तमिल सिनेमा की हड़ताल की वजह से सुपरस्टार रजनीकांत को भी अपनी फिल्म 'काला' की रिलीज डेट पोस्टपोन करनी पड़ी, पहले यह फिल्म 27 अप्रैल को रिलीज होनी थी। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, कमल हासन की 'विश्वरूपम'-2 इसी मई में रिलीज होगी वहीं 'काला' जून में रिलीज होगी। पिछले 48 दिनों से जो फिल्में रिलीज नहीं हो पाई थीं अब उन्हें जल्द से जल्द रिलीज किया जाएगा। 
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed