फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: फिल्म 'गजनी' जैसी है असिन की लव स्टोरी, बिजनेसमैन राहुल को देख हो गया था प्यार

Tue, 26 Oct 2021 11:07 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 26 Oct 2021 11:07 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Asin's love story is like the film 'Ghajini', fell in love after seeing businessman Rahul
असिन

फिल्मों की लव स्टोरी तो हर किसी को पसंद आती है। लेकिन फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं होती। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल के साथ भी हुआ। आपको फिल्म गजनी तो याद ही होगी। फिल्म में असिन को संजय सिंघानिया से प्यार हो जाता है और वह अमीर इंसान के साथ रहकर भी उसे नहीं पहचान पाती। ठीक ऐसा ही कुछ असिन के साथ असल जिंदगी में भी हुआ। जब असिन की पहली मुलाकात पति राहुल शर्मा से हुई तो वह उनके बारे में कुछ नहीं जानती थी। लेकिन पहली ही नजर में वह एक दूसरो को भा गए थे। दरअसल, असिन और अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउलफुल 2 के प्रमोशन के लिए बांग्लादेश जा रहे थे। उसी प्लेन में अक्षय के दोस्त राहुल शर्मा भी थे। दोनों की पहली मुलाकात और बात वहीं से शुरू हुई थी। चलिए असिन के जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी फिल्मी लवस्टोरी के बारे में।

Birthday Special: Asin's love story is like the film 'Ghajini', fell in love after seeing businessman Rahul
असिन-राहुल शर्मा
असिन को पता चला कौन हैं राहुल?
असिन को बाद में पता लगा कि पूरा इवेंट राहुल ने ही ऑर्गेनाइज करवाया हुआ था। यहां तक की जिस प्लेन से व बांग्लादेश गए थे वह भी राहुल का ही था। जब असिन को पता चला कि राहुल इतने बड़े करोड़पति हैं, लेकिन इसके बावजूद वह बेहद सिंपल हैं तो असिन उनसे काफी इम्प्रेस हुईं। उस इवेंट के बाद दोनों ने एक-दूसरे के नंबर्स ले लिए और दोनों की बात शुरू हो गई।
Birthday Special: Asin's love story is like the film 'Ghajini', fell in love after seeing businessman Rahul
asin rahul

शादी के लिए किया प्रपोज
राहुल असिन को चाहने लगे थे, उन्होंने कुछ ही दिनों बाद असिन को सीधे शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन असिन पहले राहुल को जान लेना चाहती थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करने का फैसला किया। दोनों ने कई सालों तक सबसे अपना रिश्ता छुपा कर रखा। लेकिन बाद में उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा कर दिया था। उन्होंने फिल्म 'ऑल इज वेल' की शूटिंग के दौरान दिए एक इंटरव्यू में अपनी डेटिंग को लेकर खुलासा किया। असिन ने इस बात को भी स्वीकारा की उनकी असल कहानी भी फिल्म गजनी की कहानी जैसी ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Asin's love story is like the film 'Ghajini', fell in love after seeing businessman Rahul
asin rahul

प्रपोज का रोमांटिक अंदाज
दोनों का रिश्ता जब आगे बढ़ा तो राहुल ने असिन को बेहद खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज में प्रपोज भी किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल ने दिल्ली के एक लग्जरी होटल में प्रेसिडेंशियल सूट बुक कराया और असिन को इनवाइट किया था। जहां उन्होंने घुटनों के बल आखिर में असिन को प्रपोज किया। उन्होंने प्रपोजल मलयालम भाषा में किया था। उन्होंने जो रिंग असिन को दी थी, उस पर AR लिखा हुआ था। 

विज्ञापन
Birthday Special: Asin's love story is like the film 'Ghajini', fell in love after seeing businessman Rahul
Asin

दो रिवाजों से हुई शादी
असिन और राहुल की दो अलग अलग तरह से शादी हुई थी। दिल्ली में दोनों की शादी हुई और वो हिंदू रिवाज के साथ क्रिश्चियन रिवाज से भी हुई। असिन की शादी में अक्षय कुमार उनके बेस्ट मैन बने थे। दोनों एक दूसरे के मिलने का श्रेय अक्षय कुमार को देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed