{"_id":"5d5ad36b8ebc3e89c70067c7","slug":"birthday-special-bollywood-actor-randeep-hooda-life-and-struggle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी पॉकेटमनी के लिए टैक्सी चलाते थे रणदीप हुड्डा, चार साल बाद मिला था ये ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी पॉकेटमनी के लिए टैक्सी चलाते थे रणदीप हुड्डा, चार साल बाद मिला था ये ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 20 Aug 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
20 अगस्त 1976 को रणदीप हुड्डा का जन्म हुआ था। हरियाणा के रहने वाले रणदीप ने बॉलीवुड में काफी कम फिल्में की हैं लेकिन कम फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ी है। एक मध्यम परिवार से बॉलीवुड तक का सफर रणदीप के लिए आसान नहीं था।
2 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : file photo
रणदीप हुड्डा के पिता मेडिकल सर्जन हैं जबकि मां सामाजिक कार्यकर्ता। कॉलेज की पढ़ाई के लिए रणदीप ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न गए थे। जहां पर उन्होंने अपनी पॉकेटमनी के लिए टैक्सी चलाई। इसके अलावा वहां उन्होंने एक रेस्त्रां में और एक कार धुलाई करने वाली दुकान में भी काम किया था।
3 of 6
Randeep Hooda
- फोटो : file photo
रणदीप की शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में हुई थी। उन्होंने स्विमिंग और घुड़सवारी भी सीखी है जिसमें उन्होंने कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते हैं। इस दौरान उनका थियेटर की तरफ रुझान बढ़ा और वह स्कूल में होने वाले नाटकों में हिस्सा लेने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Randeep Hooda
- फोटो : social media
रणदीप के पिता और बड़ी बहन अंजलि डॉक्टर हैं इसलिए उनका परिवार चाहता था कि वो भी डॉक्टर बनें लेकिन उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन और फिर एमबीए किया। भारत लौटने के बाद कुछ समय तक उन्होंने एक एयरलाइन कंपनी में भी काम किया था।
काम के साथ ही वह मॉडलिंग करने लगे और दिल्ली के एक थियेटर ग्रुप से भी जुड़ गए। एक नाटक के रिहर्सल के दौरान फिल्म निर्देशक मीरा नायर की नजर उन पर पड़ी और फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' में उन्हें काम मिल गया। इस फिल्म के बाद अगली फिल्म के लिए रणदीप को चार साल का इंतजार करना पड़ा। जो कि 2005 में फिल्म 'डी' थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।