फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी को छोड़ GF संग लिव-इन में रहने लगे थे फिरोज खान, 11 साल पहले गंभीर बीमारी से हुई मौत

Tue, 24 Sep 2019 06:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 24 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Firoz Khan And Jyotika Dhanrajgir Affair break actor family
फिरोज खान

फिरोज खान अपनी खास शैली, अलग अंदाज और किरदारों के लिए जाने जाते हैं। वह एक ऐसे एक्टर रहे हैं जिनकी ना सिर्फ फिल्मों को काफी एडवांस माना जाता था बल्कि उनका स्टाइलिश और शाही अंदाज भी लोगों के लिए उत्सुकता का कारण बना रहता था। धर्मात्मा, जांबाज, कुर्बानी, दयावान जैसी फिल्मों ने फिरोज खान को शोहरत दिलाई। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा फिरोज खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। 1939 में 25 सितंबर को फिरोज खान का जन्म एक पठान पिता और एक ईरानी माँ के घर में हुआ था। फिरोज खान का अप्रैल 2009 में कैंसर से निधन हो गया था। वे 70 वर्ष के थे।

Birthday Special Firoz Khan And Jyotika Dhanrajgir Affair break actor family
फिरोज खान - फोटो : social media

फिरोज खान ने सुंदरी के साथ अपनी जिंदगी का सफर 1965 में शुरू किया पर 20 साल बाद यानी 1985 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। ये तलाक क्यों हुआ आइए आपको बताते हैं। वैसे तो कई लोगों के साथ उनके अफेयर के चर्चे उड़े, लेकिन एक अफेयर ऐसा रहा जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं। ये अफेयर था एयर होस्टेस ज्योतिका धनराजगिर के साथ। ज्योतिका राजा महेंद्रगिर धनराज गिर की बेटी हैं। ज्योतिका को देखते ही फिरोज खान उन्हें अपना दिल दे बैठे।

Birthday Special Firoz Khan And Jyotika Dhanrajgir Affair break actor family
फिरोज खान
फिरोज खान पहले से ही शादीशुदा थे और जैसे ही उनकी पत्नी को अफेयर के बारे में पता चला तो उन्हें गहरा धक्का लगा और उन्होंने फैसला कर लिया कि वो अपनी ये शादी तोड़ देंगी। फिरोज खान ने बिना किसी परवाह के ज्योतिका के लिए वाइफ सुंदरी को छोड़ दिया था और लिव-इन में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Firoz Khan And Jyotika Dhanrajgir Affair break actor family
फिरोज खान - फोटो : social media
एक दशक तक दोनों का अफेयर रहा, लेकिन ज्योतिका जब भी फिरोज खान से शादी के लिए कहतीं वो टालते रहते। ज्योतिका को लगने लगा था कि अब फिरोज उनसे शादी नहीं करेंगे और उन्होंने फिरोज खान से अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला कर लिया। उससे पहले ही फिरोज खान ने एक इंटरव्यू में ये कहकर सभी को चौंका दिया कि वो ज्योतिका को नहीं जानते।
 

ये भी पढ़ें- कभी लोग उड़ाते थे 3 फुट 5 इंच की जूही असलम का मजाक, एक्टिंग ने बदल दी जिंदगी

विज्ञापन
Birthday Special Firoz Khan And Jyotika Dhanrajgir Affair break actor family
फिरोज खान - फोटो : social media

इससे ज्योतिका का दिल टूट गया और वो फिरोज खान से रिश्ता तोड़कर विदेश चली गईं। इसके बाद फिरोज खान वापस अपनी पत्नी सुंदरी के पास लौट आए। हालांकि वापस लौटने के बाद भी उनकी पत्नी ने उन्हें ठीक से स्वीकार नहीं किया। अब फिरोज खान इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बच्चे फरदीन खान और लैला अलग-अलग फील्ड में नाम कमा रहे हैं। लगभग पांच दशक का फिल्मी सफर तय करते हुए फिरोज खान ने अपनी आखिरी फिल्म वेल्कम 2007 में की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed