बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बहुचर्चित फिल्म 'लाल कप्तान' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में सैफ अली खान का लुक और एक्शन देखते ही बन रहा है। इस फिल्म में वह नागा साधु के किरदार में नजर आ रहे हैं। लाल कप्तान का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कई सोशल मीडिया यूजर ट्रेलर देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
'लाल कप्तान' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, सैफ को देखकर यूजर्स बोले- ये जैक स्पैरो का देसी बाप है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल कप्तान का ट्रेलर देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स सैफ अली खान के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने तो सैफ के लुक की तुलना हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के किरदार जैक स्पैरो से कर दी है। Manali Gharat ने लाल कप्तान के पोस्टर को ट्वीट करते हुए लिखा- 'क्या आप जैक स्पैरो हैं'
Jack Sparrow, is that you? #LaalKaptaan pic.twitter.com/c7l9IYJi14
SAIFIAN नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'हर भारतीय को गर्व महसूस करना चाहिए कि ये जैक स्पैरो का देसी बाप है। लाल कप्तान तांडव करेगी।' CA Nitin Chouhan ने लिखा- 'भारतीय वर्जन का जैक स्पैरो।' इसके अलावा अन्य सोशल मीडिया यूजर्स और फिल्मी सितारों ने फिल्म लाल कप्तान के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि फिल्म लाल कप्तान ने सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी, लेकिन इस फिल्म में वह स्पेशल अपीयरेंस देंगी।
Proud moment for every Indian as Desi Baap of Captain Jack Sparrow #LaalKaptaan will do Tandav @ B.O on 18th october in cinemas all over the world ...
Indian version of captain jack sparrow 😂 #LaalKaptaan pic.twitter.com/bK8ucOPvGJ
Winner is already SAIF Sir👇
SAIF sir Hair(Head &Chest)>>>Depp
SAIF Sir(Beard+Moustache)>>Depp
SAIF Sir Headscarf >>>>Depp pic.twitter.com/fkdKGyN5sp
फिल्म में सोनाक्षी की एंट्री के बारे में बात करते हुए निर्देशक नवदीप सिंह ने कहा, सोनाक्षी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगी। मुझे इस किरदार के लिए कोई ऐसा कलाकार चाहिए था जो अपनी छाप छोड़ सके और जिसके अंदर स्टार वाली बात हो। सोनाक्षी इसके लिए एकदम सही हैं। वहीं किरदार के बारे में बात करते हुए नवदीप ने बताया, मैं सोनाक्षी का किरदार अभी छुपाकर रखना चाहता हूं। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं वह फिल्म में सबसे ग्लैमरस किरदार में हैं।
आपको बता दें कि फिल्म में सैफ अली खान एक नागा साधु के किरदार में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सामने आए पोस्टर में वह जटाओं के साथ माथे पर लाल साफा बांधे और हाथ में तलवार पकड़े लक्ष्य की तरफ भागते नजर आ रहे हैं। पहली नजर में देखने से उनका हुलिया हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के लीड किरदार जैक स्पैरो जैसा प्रतीत होता है। इस फिल्म का निर्माण इरोज इंटरनेशनल और आनंद एल राय के बैनर तले हो रहा है। लाल कप्तान 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पढ़ें: रितेश देशमुख और सिद्धार्थ की फिल्म 'मरजावां' का पहला लुक रिलीज