सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

माल्या की 'कैलेंडर गर्ल' रह चुकीं लीजा हेडन की कॉफी शॉप में खुली थी किस्मत, जानिए ऐसे ही रोचक तथ्य

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 16 Jun 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Interesting And Lesser Known Facts About Lisa Haydon
Lisa Haydon - फोटो : social media

'आयशा', 'रास्कल', 'क्वीन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं लीजा हेडन का पूरा नाम एलिजाबेथ मेरी हेडन है। 17 जून, 1986 को चेन्नई तमिलनाडु में जन्मीं लीजा मॉडल एक्टर होने के साथ-साथ फैशन डिजाइनर भी हैं। लीजा के पिता मलयाली हैं जबकि मां ऑस्ट्रेलियन हैं। भारत में आकर मॉडलिंग शुरू करने से पहले लीजा अफगानिस्तान और अमेरिका में रह चुकी हैं। लीजा के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

Trending Videos
Birthday Special Interesting And Lesser Known Facts About Lisa Haydon
Lisa Haydon - फोटो : instagram
एक्टिंग से पहले लीजा विज्ञापन की दुनिया में बहुत फेमस थीं। भारत में उनका पहला विज्ञापन हुंडई i20 कार के लिए था जबकि ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने स्ट्रेच मार्क क्रीम का पहला ऐड किया था। लीजा बचपन से ही योग की शौकीन रही हैं। उन्होंने मनोविज्ञान की पढ़ाई की इसके बाद साइड जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया में मॉडलिंग की शुरुआत कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Interesting And Lesser Known Facts About Lisa Haydon
Lisa Haydon - फोटो : instagram

अनिल कपूर ने एक कॉफी शॉप में लीजा को देखा था और उन्हें फिल्म 'आयशा' के लिए साइन कर लिया। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले लीजा एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने न्यूयॉर्क गई थीं। इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी नजर आई थीं। लीजा हेडन साल 2011 में विजय माल्या के किंगफिशर कैलेंडर के लिए भी फोटोशूट करवा चुकी हैं।

Birthday Special Interesting And Lesser Known Facts About Lisa Haydon
lisa haydon and dino

लीजा हेडन ने 29 अक्टूबर 2016 को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड डिनो ललवानी से शादी की थी। दोनों थाईलैंड के फुकेट में स्थित अमनपुरी बीच रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंधे थे। लीजा के पति पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश एंटरप्रेन्योर गुल्लू ललवानी के बेटे हैं। दोनों ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी रचाई थी।

विज्ञापन
Birthday Special Interesting And Lesser Known Facts About Lisa Haydon
kangana ranaut lisa haydon
लीजा बॉलीवुड में 'आयशा', 'रास्कल', 'क्वीन', 'द शौकीन्स', 'संता बंता प्राइवेट लिमिटेड', 'हाउसफुल-3' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा लीजा का ऋतिक रोशन के साथ वोग मैग्जीन के जनवरी 2017 एडिशन के लिए कराया गया फोटोशूट काफी चर्चा में रहा था। इसमें ऋतिक और लीजा काफी स्टनिंग लग रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed