{"_id":"5ac308fb4f1c1bba618b517a","slug":"birthday-special-jaya-prada-love-life-and-political-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा संग सात फेरे लेकर विवादों में घिरी थीं जया प्रदा, किसी रहस्य से कम नहीं है निजी जिंदगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादीशुदा संग सात फेरे लेकर विवादों में घिरी थीं जया प्रदा, किसी रहस्य से कम नहीं है निजी जिंदगी
Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जया प्रदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्ट्रेस जया प्रदा आज 55 साल की हो गई हैं। जया प्रदा ने अपने 30 साल के करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में उनकी जोड़ी जितेंद्र और अमिताभ के साथ लोगों ने खूब पसंद की। फिल्मों के साथ राजनीति में भी वह सक्रिय हैं। उन्होंने तेलुगू देशम पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। जया प्रदा की लोकप्रियता का आलम यह है कि रामपुर से वह चुनाव लड़ीं और 2004 से 2014 तक सांसद रहीं।
2 of 5
जया प्रदा
जया प्रदा की निजी जिंदगी के बारे में लोग कम ही जानते हैं। 1986 में जया प्रदा ने प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी की। जया प्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। इससे पहले श्रीकांत ने चंद्रा के साथ शादी की थी जिससे उनके तीन बच्चे हैं। श्रीकांत और जया प्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ था क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जया प्रदा से दूसरी शादी की थी।
3 of 5
jaya prada
यही नहीं जया प्रदा से शादी के बाद भी उनकी पहली पत्नी से श्रीकांत को बच्चे हुए। श्रीकांत की पहली पत्नी और जया प्रदा ने पति को साझा करने के लिए सहमति जताई और दोनों साथ में रहे। जया प्रदा और श्रीकांत के कोई बच्चे नहीं हैं हालांकि उन्होंने बच्चे की चाहत जताई थी और चाहती थीं कि उनके भी बच्चे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jaya Prada
फिल्मी करियर को चरम पर पहुंचाने के बाद जया प्रदा 1994 में तेलुगू देशम पार्टी में शामिल हो गईं। 2000 के आस-पास जया तेदेपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। माना जाता है कि जया प्रदा को पार्टी में लाने के पीछे अमर सिंह की बड़ी भूमिका थी। अमर सिंह उनके मित्र और राजनीतिक गुरु कहे जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
2004 में उन्होंने रामपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और 85 हजार वोटों से जीतीं। 5 साल तक सांसद रहने के बाद 2009 में एक बार फिर जया प्रदा चुनाव जीतीं। जब अमर सिंह समाजवादी पार्टी से अलग हुए तो जया भी उनके साथ अलग होकर लोकदल पार्टी में शामिल हो गईं। बाद में फिर वह सपा के साथ आ गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।