{"_id":"5ac2edbe4f1c1bbc618b525f","slug":"birthday-special-jaya-prada-slap-dalip-tahil-on-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शूटिंग के दौरान जया प्रदा से हुई थी छेड़खानी, सेट पर ही एक्टर को जड़ दिया था थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शूटिंग के दौरान जया प्रदा से हुई थी छेड़खानी, सेट पर ही एक्टर को जड़ दिया था थप्पड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
जया प्रदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जया प्रदा का नाम बॉलीवुड के उन एक्ट्रेस में से एक है जो खूबसूरती और एक्टिंग की मिसाल हैं। जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। जया प्रदा का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 7
जया प्रदा
फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से ही जया प्रदा का रुझान शुरू से फिल्मों की तरफ था। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए जया प्रदा को केवल 10 रुपए मिले थे। फिल्म में उनका 3 मिनट का डांस था जिसे देखकर दक्षिण भारत के कई फिल्म निर्माता-निर्देशक उनसे प्रभावित हुए और अपनी फिल्मों में काम देने की पेशकश की जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
3 of 7
जया प्रदा
1977 में जया प्रदा के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म 'आदावी रामाडु' प्रदर्शित हुई जिसने कई रिकॉर्ड बनाए। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर एन.टी. रामाराव के साथ काम किया और वह शोहरत की बुलंदियों पर जा पहुंची। 1979 में के. विश्वनाथ की 'श्री श्री मुवा' के हिंदी रीमेक 'सरगम' के जरिए जया प्रदा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा। इस फिल्म की सफलता के बाद वह रातों रात हिंदी सिनेमा जगत में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जया प्रदा
'सरगम' की सफलता के बाद जया प्रदा ने 'लोक परलोक', 'टक्कर', 'टैक्सी ड्राइवर' और 'प्यारा तराना' जैसी कई दोयम दर्जे की फिल्मों में काम किया इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं हुई। साल 1982 में के. विश्वनाथ ने जयाप्रदा को अपनी फिल्म 'कामचोर' के जरिए दूसरी बार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया। इस फिल्म की सफलता के बाद वह एक बार फिर से हिंदी फिल्मों में अपनी खोई हुई पहचान बनाने में कामयाब हो गईं।
विज्ञापन
5 of 7
Dalip Tahil And Jaya Prada
एक फिल्म की शूटिंग के दौरान जया प्रदा छेड़खानी की भी शिकार हुईं। सीन शूट करते वक्त उनके को-स्टार दलीप ताहिल ने जया प्रदा को कसकर पकड़ लिया। खुद को दलीप ताहिल के चंगुल से बचाने के लिए जया प्रदा ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।