फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म के सेट पर आई इस फैन को देख दिल हार बैठे थे विजय, घर बुलाकर दे दिया था शादी का ऑफर

Sat, 22 Jun 2019 02:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 22 Jun 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special Joseph Vijay and Sangeetha Sornalingam love Story
विजय - फोटो : social media

ये बात सभी जानते हैं कि सुपरस्टार विजय और संगीता सोरनालिंगम तमिल इंडस्ट्री के बेस्ट कपल हैं। दोनों ने 25 अगस्त 1999 में शादी की थी। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। फिल्मों में हीरोइन के साथ रोमांस करने वाले विजय का दिल असल जिंदगी में अपनी ही एक फैन पर आया। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय आज अपना 45 वां बर्थडे मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में।

Birthday Special Joseph Vijay and Sangeetha Sornalingam love Story
vijay

बात साल 1996 की है। विजय की उस वक्त Poove Unakkaga रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़े थे। जिससे विजय को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। यह उनकी पहली ऐसी फिल्म थी जिसने न केवल स्थानीय प्रशंसकों बल्कि विदेशों में रहने वाले तमिल फैंस के बीच भी वाहवाही लूटी थी।

Birthday Special Joseph Vijay and Sangeetha Sornalingam love Story
विजय, संगीता - फोटो : instagram

विजय अपनी अगली फिल्म की शूटिंग चेन्नई के फिल्म सिटी में कर रहे थे। शूटिंग के ब्रेक के दौरान एक लड़की उनके पास आई और अपना नाम संगीता बताया। उस लड़की ने विजय को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी थी। यूके में बसे श्रीलंका के एक तमिल उद्योगपति की बेटी संगीता का ये अंदाज कहीं न कहीं विजय को पसंद आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special Joseph Vijay and Sangeetha Sornalingam love Story
vijay
संगीता उस समय केवल चेन्नई घूमने आई थीं उन्होंने विजय से बाद में मिलने का फैसला किया। बाद में दोनों की बातें होने लगी। दोनों कब एक दूसरे को पसंद करने लगे पता ही नहीं चला। विजय ने एक दिन संगीता से पूछा क्या तुम मेरे माता-पिता से मिलकर बात करना चाहोगी। संगीता मान गईं। दोनों की अगली मुलाकात विजय के घर पर हुई। इसके बाद संगीता कुछ दिनों तक चेन्नई में ही रहीं लेकिन इस बीच विजय ने उन्हें नहीं बताया कि वो उन्हें पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Birthday Special Joseph Vijay and Sangeetha Sornalingam love Story
vijay

इसके बाद विजय ने संगीता को एक बार फिर अपने घर बुलाया। विजय के पेरेन्ट्स इस बात को जान चुके थे कि यही लड़की उनके घर की बहू बनने वाली है। बातचीत के बीच में ही विजय के पिता ने संगीता को अपने बेटे से शादी करने का प्रस्ताव दिया। संगीता ने भी हां कर दी। आखिरकार 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। बता दें विजय क्रिश्चियन हैं और संगीता हिंदू लेकिन धर्म दोनों के प्यार के बीच नहीं आया। विजय ने फैसला किया कि वो हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक ही संगीता से शादी करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed