शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। सभी की निगाहें उनके डेब्यू पर टिकी हैं। एक बार फिर सुहाना खान अपने नए वीडियो से इंटरनेट पर छाई हुई हैं जिसमें वो अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती हुई दिखी जा सकती हैं।
पोल डांस करते हुए शाहरुख की बेटी का वीडियो वायरल, दोस्त के साथ खूब कर रहीं मस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान के फैन पेज से ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में सुहाना खान का चेहरा पूरा तो नहीं दिख रहा है लेकिन उनके डांस मूव्स कैमरे में कैद हो गए हैं। सुहाना एक पोल को पकड़कर दोस्त के साथ डांस कर रही हैं। इस दौरान वो हर पल को एंजॉय कर रही हैं।
सुहाना इस वक्त इंग्लैंड में हैं। जहां उन्हें थियेटर में परफॉर्म करते हुए देखा गया है। इससे पहले शाहरुख खान बेटी की परफॉर्मेंस देखने इंग्लैंड पहुंचे थे। हाल ही में सुहाना के कॉलेज से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें वो थियेटर प्ले करती दिख रही थीं।
@suhanakhan2 dancing with her friends 😘💕
A post shared by Suhana Khan ⭐ (@suhanakha143) on
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुहाना खान जल्द ही एक शॉर्ट फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। इस फोटो में सुहाना एक कार की फ्रंट सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है वो इस शॉर्ट फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
बीते साल भी सुहाना की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ शूटिंग करती हुई नजर आ रही थीं। बता दें कि सुहाना अमेरिका में फिल्म और थियेटर की पढ़ाई कर रही हैं।