{"_id":"5d0d13e88ebc3e014601f532","slug":"vivek-shauq-special-birthday-comedian-actor-vivek-shauq-died-because-of-surgery-to-remove-fat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वजन घटाने की जिद में जान गवां बैठे थे ये एक्टर, फिल्म 'गदर' में सनी देओल संग मचाई थी धूम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वजन घटाने की जिद में जान गवां बैठे थे ये एक्टर, फिल्म 'गदर' में सनी देओल संग मचाई थी धूम
Sat, 22 Jun 2019 02:08 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 22 Jun 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Vivek Shauq
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में लीड एक्टर ही फिल्मों के सूत्रधार नहीं होते बल्कि हास्य अभिनेता भी अपनी कॉमेडी से फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर पैसा बटोरने में मददगार रहे हैं। कॉमेडी का दायरा आज इतना बढ़ गया है कि उसे एक प्रोफेशन के तौर पर देखा जाता है। बता दें कि बॉलीवुड के एक मशहूर कॉमेडियन जो कि वजन घटाने की जिद में जान गवां बैठे। आइए जानते हैं उनके बारे में।
Vivek Shauq
- फोटो : file photo
दरअसल, इस कॉमेडियन का नाम विवेक शौक है। विवेक शौक ने कई टीवी शो और फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों को जीता था। खबरों की मानें तो विवेक शौक चाहते थे कि पर्दे पर वह स्लिम और फिट दिखें। इसके लिए उन्होंने खुद को बदलने की कड़ी मेहनत भी की लेकिन वजन घटाने के चक्कर में उनकी जान चली जाएगी ऐसा किसी ने कभी सोचा भी नहीं होगा।
Vivek Shauq
- फोटो : file photo
विवेक शौक का निधन महज 48 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। एक्टर सनी देओल की सुपरहिट फिल्म 'गदर' में अपनी कॉमेडी से विवेक ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। सिनेमा जगत में यह फिल्म बड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। आपको बता दें कि विवेक को कई पंजाबी फिल्मों में भी देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Shauq
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोट्स की मानें तो विवेक शौक ने अपना वजन घटाने के लिए 3 जनवरी 2011 को ऑपरेशन (लिपोसक्शन सर्जरी) कराने ठाणे के एक नर्सिंग होम गए लेकिन सर्जरी के दो घंटे बाद ही पता चल गया कि उनकी हालत बहुत ही ज्यादा बिगड़ गई है। दिल का दौरा पड़ने के बाद विवेक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
Vivek Shauq
- फोटो : file photo
कार्डियोलॉजिस्ट ने विवेक की मौत होने की जानकारी दी। डॉक्टर ने कहा कि, 'उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया था, उन्हें तीन इमरजेंसी शॉक भी दिए गए थे। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर जी रहे थे लेकिन कोमा में चले गए।' वहीं, सात दिन बाद यानी 10 जनवरी 2011 को उनका निधन हो गया था।