सब्सक्राइब करें

जानें अनुभव सिन्हा की 11 फिल्मों का पूरा लेखा जोखा, मेकैनिकल इंजीनियर यूं बन गया बड़ा फिल्ममेकर

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 22 Jun 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
know about Anubhav Sinha film on his Birthday
अनुभव सिन्हा - फोटो : file photo
कुछ ही दिनों में अपनी नई फिल्म लेकर आने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आज ही के दिन पैदा हुए। अपने 19 साल के करियर में करीब 11 फिल्मों पर काम कर चुके हैं। इन फिल्मों के साथ-साथ ही मैकेनिकल इंजीनियर अनुभव सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में तरह-तरह के उतार चढ़ाव देखे हैं। आइए आज इनके 53वें जन्मदिन के मौके पर बताते हैं आपको इनकी इन 11 फिल्मों के बारे में.........


तुम बिन (2001)

इस फिल्म से अनुभव सिन्हा ने बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। वहीं अनुभव सिन्हा की इस फिल्म को प्रोड्यूस टी सीरीज़ ने किया है। यह फिल्म एक लव स्टोरी है। फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक, राकेश वशिष्ठ और अमृता प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ठीक ठाक बिज़नेस किया था। इस फिल्म का फिर एला चेप्पनु नाम से एक तेलगु में रीमेक हुआ था। इसी फिल्म का सीक्वल भी खुद अनुभव सिन्हा ने ही बनाया, जो तीन साल पहले 2016 में आई थी। 
Trending Videos
know about Anubhav Sinha film on his Birthday
Aapko Pehle Bhi Kahin Dekha Hai - फोटो : amar ujala mumbai
आपको पहले भी कहीं देखा है (2003) 

यह अनुभव सिन्हा की बतौर निर्देशक और लेखक दूसरी फिल्म है। इस फिल्म में प्रियांशु चटर्जी, साक्षी शिवानंद और ओम पुरी अहम भूमिकाओं में नज़र आए। यह फिल्म भी एक लव स्टोरी है। यह फिल्म विदेशी फिल्म फादर ऑफ द ब्राइड का रीमेक है। इस फिल्म को भी प्रोड्यूस टी सीरीज़ ने ही किया था। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about Anubhav Sinha film on his Birthday
dus - फोटो : amar ujala mumbai
दस (2005)

बतौर निर्देशक यह अनुभव सिन्हा के करियर की पहली सबसे बड़ी फिल्म रही। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी, एशा देओल, दीया मिर्जा और जाएद खान अहम भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन स्पाय थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संजय दत्त एक एटीसी के पुलिसकर्मी के किरदार में हैं। फिल्म में ये सभी मिलकर एक आतंकी हमले को रोकते हैं। यह उस साल की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई।
 
know about Anubhav Sinha film on his Birthday
Tathastu - फोटो : amar ujala mumbai
तथास्तु (2006)

अनुराग सिन्हा की इस फिल्म में भी मुख्य भूमिका में संजय दत्त ही नज़र आए, वहीं यह फिल्म अमेरिकी फिल्म जॉन क्यू की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में संजय दत्त एक आम इन्सान का किरदार अदा कर रहे हैं जो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए पैसे ना होने पर अपनी जान दांव पर लगा देता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 
विज्ञापन
know about Anubhav Sinha film on his Birthday
कैश - फोटो : amar ujala mumbai
कैश (2007) 

2007 में आई इस फिल्म से अनुभव सिन्हा पहली बार प्रोड्यूसर बने थे। वहीं इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। फिल्म के सितारों की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन, शमिता शेट्टी, दीया मिर्जा, सुनील शेट्टी व रितेश देशमुख मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए। यह फिल्म एक रॉबरी की कहानी पर आधारित है। पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed