फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रभुदेवा के प्यार में पागल नयनतारा ने शादी के लिए की हर मुमकिन कोशिश, फिर भी एक नहीं हुए दोनों

Sat, 03 Apr 2021 01:23 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 03 Apr 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Know About Prabhu Deva and Nayanthara Controversial Love Story
प्रभुदेवा, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभु देवा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। डांसिंग, कोरियोग्राफी, अभिनय और फिर निर्देशन, प्रभु देवा इन सभी क्षेत्रों में खुद को साबित कर चुके हैं। जहां प्रभुदेवा की प्रोफेशनल लाइफ दमदार रही वहीं उनकी निजी जिंदगी की बात करे तों वह काफी उलट-पलट रही है। दरअसल, शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता प्रभुदेवा को साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री नयनतारा से प्यार हो गया था जिसके बाद वो अचानक सुर्खियों में आ गए थे। यही नहीं, बात दोनों की शादी तक भी पहुंच गई थी लेकिन आज तक भी दोनों साथ नहीं हो पाए। चलिए आपको बताते हैं यह हैरान कर देने वाला पूरा किस्सा...

Birthday Special: Know About Prabhu Deva and Nayanthara Controversial Love Story
प्रभुदेवा, नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

एक समय ऐसा था जब नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा खबरों की हेडलाइन बना करती थी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। दरअसल नयनतारा ने जिस समय कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया उस वक्त वो शादीशुदा और 3 बेटों के पिता थे लेकिन प्यार के आगे दोनों की न चली और जल्द ही दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया।

 

Birthday Special: Know About Prabhu Deva and Nayanthara Controversial Love Story
प्रभुदेवा और उनकी पत्नी लता - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे ही दोनों के प्यार की खबर प्रभुदेवा की पत्नी को चली उनकी पत्नी लता ने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई कि प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इतना ही नहीं लता ने धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी। आखिरकार प्रभुदेवा ने पत्नी से अलग होने का फैसला ले लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Know About Prabhu Deva and Nayanthara Controversial Love Story
प्रभुदेवा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि लता अपने हसबैंड प्रभुदेवा से काफी प्यार करती थीं और एक पत्नी के रूप में लता ने अपनी इस शादी को बचाने की काफी कोशिश भी की, लेकिन ऐसा हो न सका। उस दौरान लता लगातार अपने इस रिलेशनशिप पर मीडिया से बातचीत भी कर रही थीं। तब लता ने बताया था कि नयनतारा ने उन्हें फोन किया था और प्रभुदेवा से अपनी दूसरी से शादी के लिए उनसे परमिशन तक मांगी थी।

विज्ञापन
Birthday Special: Know About Prabhu Deva and Nayanthara Controversial Love Story
प्रभुदेवा और नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया

उस वक्त प्रभुदेवा और नयनतारा एक-दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे हुए थे कि उन्हें कुछ और सूझ ही नहीं रहा था। यह खबरें भी सामने आई थीं कि प्रभुदेवा से शादी करने के लिए नयनतारा ने लता को 3 करोड़ रुपये के अलावा कुछ सोने के सिक्के और 85 लाख का हार तक गिफ्ट किया था। फिर तो बात खुलकर सामने आने लगी। प्रभुदेवा खुद मीडिया में बयान देने लगे थे कि नयनतारा उनके लिए काफी स्पेशल हैं और वह उनसे शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि वह मीडिया के सामने अपनी पर्सनल बातों को खोलना पसंद नहीं करते। लेकिन दोनों की जिंदगी में ऐसा मोड़ भी आया कि दोनों अलग हो गए और साल 2015 में नयनतारा ने विग्नेश शिवन से शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed