बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने निजी जीवन और मामलों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही आज अलग हो चुके हैं, लेकिन इनते बीच अब भी दोस्ती है और इनकी लव स्टोरी की चर्चा अभी भी होती रहती है। दोनों ने 24 साल साथ गुजारे। बाद में निजी कारणों से अलग होने का फैसला किया। हालांकि आज तक ये साफ नहीं हो पाया कि तलाक के पाछे का असल कारण क्या था। हालांकि, मलाइका को ये कहते सुना गया कि उनके रिश्ते में खुशी नहीं बची थी।
अरबाज से तलाक लेने वालीं मलाइका अरोड़ा ने खुद शादी के लिए किया था प्रपोज, जानिए फिर क्यों अलग हुआ कपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रिश्ते को खत्म करने का आगाज मलाइका ने किया था, जिन्होंने खुद अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है। इनकी पहली मुलाकात 1993 में हुई थी, जब दोनों एक फोटोशूट के लिए मिले थे। एक कॉफी ब्रांड के विज्ञापन के लिए फोटोशूट था, जिसकी शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे पर फिदा हो गए थे।
5 साल तक मलाइका को डेट करने वाले अरबाज खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज नहीं किया, तो मलाइका ने खुद आगे बढ़कर उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था। इस बात का खुलासा खुद मलाइका ने कपिल शर्मा के शो में किया था। उन्होंने बताया कि जब अरबाज को प्रपोज किया तो अरबाज ने हां कहने में जरा भी देर नहीं लगाई। बस यही कहा कि डेट और टाइम बता देना मैं आ जाऊंगा। 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी मुस्लिम और ईसाई रीति-रिवाज से की। शादी के 4 साल बाद 2002 में मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।
शादी के 19 साल बाद दोनों में किसी कारण झगड़ा हो गया। 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया और दोनों की राहें जुदा हो गईं। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। फिलहाल मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी को। बेटा अरहान मां मलाइका के साथ ही रहता है।
मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आये दिन वो कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। मलाइका के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में जज के तौर पर देखा गया था। इसके अलावा वो गीता कपूर और टेरेंस लुईस के शो की भी जज थीं।